scriptCommonwealth Games के इतिहास में भारत ने 200 गोल्ड किए पूरे, कई देशों को पछाड़ा | Patrika News
खेल

Commonwealth Games के इतिहास में भारत ने 200 गोल्ड किए पूरे, कई देशों को पछाड़ा

भारत कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार अच्छा प्रदर्शन करता रहा है। पिछले चार गेम्स में भारत के लिए मेडल भी बहुत आए। भारत ने इस इवेंट के इतिहास में 200 गोल्ड अपने नाम कर लिए हैं। ये बहुत बड़ा इतिहास भारत ने रच दिया है। भारत ने अब कई देशों को इस मामले में पीछे कर दिया है।

Aug 08, 2022 / 03:58 pm

Joshi Pankaj

india completed 200 gold medals in commonwealth games history

भारत के अभी तक के गोल्ड मेडल

commonwealth games 2022 में भारत का प्रदर्शन अभी तक जबरदस्त रहा है। 19 गोल्ड अभी तक भारत के लिए आ चुके हैं। 19वां गोल्ड बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने दिलाया। बड़ी खबर ये हैं कि कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत ने 200 गोल्ड जीत लिए है। 200वां गोल्ड पीवी सिंधु ने हासिल किया। इन गेम्स ने भारत की ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। कई सालों से चले आ रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में अब भारत पदकों के मामले में हमेशा टॉप-3 में रहता है। इस समय सभी गेम्स में भारत के एथलीट्स प्रतिभाग करते हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के कुछ दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले रहे हैं, इसके बावजूद अभी तक भारतीय दल ने जबरदस्त प्रदर्शन कर फैंस को दिल जीत लिया है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से पहले भारत के नाम 181 गोल्ड मेडल थे। अभी तक 19 गोल्ड आ चुके हैं और इस तरह दो सौ का आंकड़ा पार हो गया है। भारत ने इस लिस्ट में मौजूद कई देशों को पीछे कर दिया है। आने वाले समय में ये आंंकड़ा और भी आगे जाएगा।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से पहले भारत ने किस खेल में कितने गोल्ड जीते

भारत ने अभी तक शूटिंग में 63, वेटलिफ्टिंग में 43, रेसलिंग में 43, मुक्केबाज में 8, बैडमिंटन में 7, टेबल टेनिस में 6, एथलेटिक्स में 5, तीरंदाजी में 3, हॉकी में 1, स्कवॉश में 1 और टेनिस में 1 गोल्ड जीते। कॉमनवेल्थ 2022 के बाद ये आंकड़ा अब पूरी तरह बदल गया है।

यह भी पढ़ें

CWG 2022: भारत को ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में 9 रनों से हराया

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अभी तक भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले दिग्गज

मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टीटी पुरुष टीम, सुधीर, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश, नवीन, भाविना, नीतू, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरत-श्रीजा, पीवी सिंधु।

यह भी पढ़ें

CWG 2022: पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में जीता गोल्ड, कनाडा की खिलाड़ी को 21-15 और 21-13 से हराया

Home / Sports / Commonwealth Games के इतिहास में भारत ने 200 गोल्ड किए पूरे, कई देशों को पछाड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो