scriptमैच के दौरान जब धोनी के फैन ने सिक्युरिटी तोड़ी, जानिए फिर क्या हुआ | Patrika News
खेल

मैच के दौरान जब धोनी के फैन ने सिक्युरिटी तोड़ी, जानिए फिर क्या हुआ

मैच के दौरान एक अजीब वाकया हुआ। मैच के दौरान एक फैन सिक्युरिटी तोड़कर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास जा पहुंचा। फैन धोनी के पास जाकर उनके पैर छूने लगा।

Jan 11, 2017 / 10:33 am

balram singh

mahendra singh dhoni

mahendra singh dhoni

भारत में क्रिकेट को खेल ही नहीं बल्कि धर्म माना जाता है और क्रिकेटरों के लिए लोगों के अलग तरह के ही जुनून हैं। कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी बतौर कप्तान आखिरी पारी इंग्लैंड के साथ अभ्यास मैच था।
मैच के दौरान एक अजीब वाकया हुआ। मैच के दौरान एक फैन सिक्युरिटी तोड़कर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास जा पहुंचा। फैन धोनी के पास जाकर उनके पैर छूने लगा। 

धाेनी के पैर छूने के बाद इस फैन ने उनसे हाथ भी मिलाया। हालांकि इसके बाद वो एकबार फिर उनसे हाथ मिलाना चाहता था। फैन हाथ मिलाने से लेकर पैर छूने तक कई मर्तबा गिरा। जब वो करीब पहुंचा तो धोनी ने खुद ही हाथ बढ़ा दिया था। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि फैन हाथ मिलाने की बजाय पैर छूने लगेगा।

Home / Sports / मैच के दौरान जब धोनी के फैन ने सिक्युरिटी तोड़ी, जानिए फिर क्या हुआ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो