28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत के दिग्गज हॉकी खिलाड़ी पर लगा हत्या का आरोप, दोस्त की गर्लफ्रेंड की मदद से उसी को उतारा मौत के घाट!

आनंद टप्पो के पिता बंधना ने लकड़ा और मंजीत टेटे नाम की एक लड़की पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि वे उनके बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। सभी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के रहने वाले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 29 Jun 2022, 1:00 PM IST

hio.png

ओलंपियन हॉकी स्टार बीरेंद्र लकड़ा पर लगा हत्या का आरोप

Birendra Lakra Indian Hockey: भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज खिलाड़ी बीरेंद्र लाकड़ा विवादों में आ गए हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर ब्रोंज मेडल जिताने वाले इस खिलाड़ी पर अपने ही दोस्त आनंद टप्पो की हत्या का आरोप लगा है। यह आरोप आनंद के पिता ने लगाया है।

आनंद टप्पो के पिता बंधना ने लकड़ा और मंजीत टेटे नाम की एक लड़की पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि वे उनके बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। सभी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि आनंद टप्पो का शव 28 फरवरी को इंफोसिटी थाना क्षेत्र के भुवनेश्वर में एक अपार्टमेंट में लटका मिला था। पुलिस को संदेह है कि आनंद ने आत्महत्या की है। हालांकि, मृतक के पिता द्वारा लगाए गए आरोप ने राज्य के हॉकी प्रेमियों को झकझोर कर रख दिया है।

बंधना ने आरोप लगाया, "मेरे बेटे की मौत के समय फ्लैट में केवल लकड़ा और मंजीत टेटे ही मौजूद थे। मुझे संदेह है कि मनजीत आनंद की प्रेमिका हो सकती है और लकड़ा का भी लड़की के साथ कुछ संबंध था।" बंधना टप्पो ने आगे बताया कि आनंद की इसी साल 16 फरवरी को शादी हुई थी और 18 फरवरी को उनका रिसेप्शन रखा गया था, जिसमें बीरेंद्र लकड़ा शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें - उदयपुर घटना पर इरफान पठान और अमित मिश्रा ने किया ट्वीट, कहा - किसी निर्दोष के जीवन को....

उन्होंने दावा किया कि 28 फरवरी को आनंद भुवनेश्वर गए थे और यह घटना उनके फ्लैट में पहुंचने के कुछ समय बाद हुई। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि परिवार को पुलिस से मदद नहीं मिल रही थी और ओडिशा पुलिस में डीएसपी रैंक का अधिकारी होने के नाते लकड़ा जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे। बंधना ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। आरोपों पर अब तक न तो लकड़ा और न ही मंजीत ने कोई टिप्पणी की है।

दूसरी ओर, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इंफोसिटी पुलिस स्टेशन में एक अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और वे इस मामले में आगे की जांच के लिए विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।