मैच में नॉटिंघमशायर के तेज गेंदबाज ल्यूक फ्लेचर ने गेंद फेंकी और बल्लेबाज सैम हेन ने इस गेंद को बड़ी तेजी के साथ गेंदबाज की तरफ खेल दिया। गेंद सीधे ल्यूक फ्लेचर के सिर से टकराई और वो अपना सिर पकड़ कर मैदान पर घुटनों के के बल बैठ गए।
ल्यूक को गेंद लगने के बाद मैदान पर मौजूद सभी खिलाडिय़ों और अंपायरों के साथ-साथ मैदान पर मौजूद दर्शक भी सन्न रह गए। इस घटना के बाद तुंरत ही फिजियो मैदान पर आए और फिर चोटिल फ्लेचर को तुंरत ही अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के चलते मैच को आधे घंटे तक रोकना पड़ा।
हादसे की वजह से दोनों ही टीमों के खिलाड़ी हैरान रह गए। नॉटिंघमशायर के कोच पीटर मूर्स ने खिलाडिय़ों को संबोधित कर उन्हें ढांढस बंधाने की भी कोशिश की। लगभग 30 मिनट तक रुका रहने के बाद खेल दोबारा शुरू हो पाया।
इंग्लैंड के खिलाड़ी जेक बॉल ने अपने साथी ल्यूक फ्लेचर की एक तस्वीर ट्विटर पर अपलोड की, जिसमें ल्यूक एम्बुलेंस में बैठे हैं, और ऑक्सीजन ले रहे हैं, लेकिन साथ ही दोनों हाथों के अंगूठे दिखाकर संदेश दे रहे हैं कि वह बिल्कुल ठीक महसूस कर रहे हैं।
इसके बाद ल्यूक फ्लेचर को निगरानी के लिए रातभर अस्पताल में रखा गया, और रविवार को छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद उन्होंने खुद भी ट्विटर पर आकर उनके लिए सेहत की दुआ करने वालों का शुक्रिया अदा किया।