scriptटीम इंडिया को चीयर करने पहुंचे धोनी, स्टेडिम गूंजा माही…माही | Patrika News
खेल

टीम इंडिया को चीयर करने पहुंचे धोनी, स्टेडिम गूंजा माही…माही

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विजय हजारे ट्राफी की अपनी जिम्मेदारी से आराम के बाद सोमवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच देखने पहुंचे।

Mar 20, 2017 / 04:27 pm

Kamlesh Sharma

dhoni

dhoni

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विजय हजारे ट्राफी की अपनी जिम्मेदारी से आराम के बाद सोमवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच देखने पहुंचे। धोनी की झलक पाते ही स्टेडियम में बैठे भारतीय दर्शकों में एक अलग ही जोश आ गया है। स्टेडियम में माही… माही के नारे गूंजना शुरु हो गए।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां रांची में तीसरे टेस्ट का सोमवार को आखिरी दिन है। झारखंड के घरेलू खिलाड़ी धोनी विजय हजारे टूर्नामेंट में राज्य की टीम के कप्तान थे लेकिन झारखंड एकदिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल में जगह नहीं बना सकी। 
वर्ष 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी फिलहाल वनडे और ट्वंटी 20 प्रारूप में ही खेल रहे हैं। लेकिन उन्होंने इस प्रारूप में भी अपनी कप्तानी छोड़ दी है और अब विराट कोहली तीनों प्रारूपों की कप्तानी कर रहे हैं। 
https://twitter.com/hashtag/INDvAUS?src=hash
रांची में टीम इंडिया की हौसला अफजाई करने पहुंचे धोनी की तस्वीर बीसीसीआई ने भी साझा की। रांची में जन्मे धोनी राज्य के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटर हैं और कोच अनिल कुंबले सहित कमेंटेटर भी लगातार उम्मीद जता रहे थे कि धोनी अपने राज्य में हो रहे मैच को देखने के लिए यहां पहुंचे। यह भी पहला मौका है जब जेएससीए स्टेडियम में टेस्ट मैच आयोजित किया गया है। 

Home / Sports / टीम इंडिया को चीयर करने पहुंचे धोनी, स्टेडिम गूंजा माही…माही

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो