29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रमंडल खेलों में Neeraj Chopra बन सकतें है भारत के ध्वजवाहक

Commonwealth Games: भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता एथलीट नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ खेलों की ओपनिंग सेरेमनी में भारत की तरफ से ध्वजवाहक की भूमिका में नजर आ सकते हैं। आइए आपको इसके बारे में और जानकारी विस्तारपूर्वक देते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 6 Jul 2022, 11:17 PM IST

Neeraj Chopra

Neeraj Chopra

Commonwealth Games: टोक्यो ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में भारत की तरफ से ध्वजवाहक की भूमिका में नजर आ सकते हैं। आपको बता दें कि वह ओलंपिक इतिहास में भारत की तरफ से स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे व्यक्तिगत खिलाड़ी हैं। नीरज से पहले साल 2008 में अभिनव बिंद्रा ने निशानेबाजी में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो या भाला फेंक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाकर, भारत का मान विश्व भर में बढ़ाया था। लेकिन अब वह भारत की तरफ से राष्ट्रमंडल खेलों में ध्वजवाहक की भूमिका में नजर आ सकते हैं

राजीव मेहता ने दी जानकारी

24 वर्षीय एथलीट नीरज चोपड़ा 28 जुलाई से शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की तरफ से ध्वजवाहक की भूमिका में नजर आ सकते हैं। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के जनरल सेक्रेटरी राजीव मेहता ने बताया कि नीरज चोपड़ा भारत के ध्वजवाहक वाहक हो सकते हैं। हम उनकी कार्यक्रम में उपलब्धता के बारे में जानकारी ले रहे हैं, उन्होंने यह सब बातें खबर एजेंसी पीटीआई को बताई हैं। बता दें कि राष्ट्रमंडल खेलों में भाला फेंक प्रतियोगिता 5 अगस्त से 7 अगस्त के बीच खेली जाएगी।

यह भी पढ़ें - Malaysia Masters: पीवी सिंधू, साई प्रणीत और परूपल्ली कश्यप पहुंचे दूसरे दौर में, साइना नेहवाल हुई बाहर

गौरतलब है कि इससे पहले भी नीरज चोपड़ा 2018 में जकार्ता एशियन गेम्स में भारत दल की तरफ से ध्वजवाहक की भूमिका में नजर आ चुके हैं। बता दें कि 28 जुलाई से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत से लगभग 332 खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है, जो भारत की तरफ से अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश करेंगे। 332 खिलाड़ियों में से लगभग 215 एथलीट हैं जिसमें पैरा एथलीट भी शामिल हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारी सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Patrika पर पाएं।