
pv sindhu: photo patrika
Malaysia Masters: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता शटलर पीवी सिंधू को मलेशिया मास्टर्स में शानदार सफलता मिली है। उन्होंने अपने पहले मुकाबले को जीतते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली है। सिंधू ने अपने नॉकआउट मुकाबले में चाइना की He Bing Jiao को 21-13 17-21 21-15 से मात दी है। इसके अलावा पारुपल्ली कश्यप और साई प्रणीत भी दूसरे दौर में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
वहीं लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने अपने पहले ही दौर में बाहर हो गई है। यह दूसरा मौका है जब वह किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में लगातार पहले दौर में ही बाहर हो गई है। साइना को साउथ कोरिया की kim Ga Eun ने 21-16 17-21 और 14-21 से हराया। इससे पहले बैडमिंटन की 24 वरीयता प्राप्त नेहवाल पिछले हफ्ते हुए मलेशिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में भी पहले दौर में बाहर हो गयी थी।
यह भी पढ़ें - IND vs WI: कोहली, बुमराह, रोहित को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में आराम देने पर इरफान पठान ने उठाए सवाल
दूसरी तरफ पुरुष युगल में साई प्रणीत और परूपल्ली कश्यप दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। प्रणीत ने Kewin Cordon को 21-8 21-9 के सीधे सैट में हराया तो कश्यप ने मलेशिया के लोकल और प्रसिद्ध शटलर Tommy Sugiarto को 16-21 21-16 और 21-16 से मात दी। प्रणीत का दूसरे दौर में मुकाबला प्री क्वार्टर फाइनल में Li Shi Feng से होगा।
यह भी पढ़ें - Ind vs Eng: तीन खिलाड़ी जो इंग्लैंड को टी20 सीरीज हराने में भारत की मदद करेंगे
Updated on:
11 Jul 2025, 6:37 PM IST
Published on:
6 Jul 2022, 9:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.