
IPL 2026 का पहला क्वालीफायर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा (Photo - IPL)
Indian Premier League 2026, Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 42वां मुक़ाबला गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात ने बेंगलुरु को चार विकेट से हरा दिया। गुजरात ने यह मुक़ाबला 25 गेंद रहते जीत लिया। बावजूद इसके प्वाइंट्स टेबल में किसी भी टीम की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इतनी बुरी तरह से हारने के बाद भी बेंगलुरु के नेट रनरेट में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। आरसीबी के 9 मैचों में 6 जीत और 2 हार के साथ 12 अंक हैं। उनका नेट रन रेट +1.420 के है। आरसीबी दूसरे स्थान पर है। वहीं गुजरात टाइटंस अब भी 5वें नंबर पर है। गुजारत ने 9 मैच में पांच जीत हैं और चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उनके 10 अंक हो गए हैं। इस जीत के बाद उनका नेट रन रेट +0.832 का हो गया है।
पंजाब किंग्स (PBKS) टॉप पर है। टीम ने 7 मैचों में 6 जीत हासिल की हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। उनके पास 13 अंक हैं और नेट रन रेट +1.333 के मजबूत आंकड़े पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) तीसरे स्थान पर है। हैदराबाद ने 9 मैचों में छह जीते हैं और तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 12 अंक और +0.832 के नेट रनरेट के साथ वह तीसरे नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स (RR) भी 9 मैचों में से छह जीते हैं और तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 12 अंक और +0.617 के नेट रनरेट के साथ राजस्थान चौथे नंबर पर है।
राजस्थान रॉयल्स का आज मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) के साथ है। अगर राजस्थान यह मुक़ाबला जीत जाती है तो वह अंक तालिका के टॉप पर पहुंच जाएगी। दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) दोनों के 8 मैचों में 3 जीत और 5 हार के साथ 6 अंक हैं। इन दोनों टीमों को प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिए बचे हुए मैचों में कम से कम 5 जीत हासिल करनी होंगी, साथ ही नेट रन रेट में भी काफी सुधार करना होगा। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के 8 मैच में दो जीत के साथ पांच अंक हैं। उन्हें भी यहां से सभी मुक़ाबले जीतने होंगे।
मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सफर लगभग खत्म है। दोनों टीमों ने 8 मैच खेले हैं और सिर्फ दो में जीत हासिल की है। इन दोनों टीमों को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे, नेट रन रेट में भारी सुधार करना होगा और दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।
Published on:
01 May 2026 07:53 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
