
शुभमन का विकेट गिरने के बाद विराट कोहली आक्रमकता से गिल को घूरते हुए (Photo - @shubmangill)
Virat Kohli aggressive celebration on Shubman Gill wicket: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 42वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार, 30 अप्रैल को गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया, जिसमें क्रिकेट फैंस को वो नजारा देखने को मिला जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। आरसीबी और गुजरात टाइटंस (GT vs RCB) के बीच हुए इस मुकाबले में किंग कोहली और प्रिंस शुभमन गिल के बीच मैदान पर जबरदस्त गहमागहमी देखने को मिली।
गुजरात की टीम 156 रनों का पीछा कर रही थी। कप्तान शुभमन गिल तूफानी मूड में थे और महज 17 गेंदों में 43 रन कूट चुके थे। उन्होंने जोश हेजलवुड के एक ही ओवर में 24 रन ठोक कर आरसीबी के खेमे में खलबली मचा दी थी। कोहली जानते थे कि अगर गिल टिक गए, तो मैच हाथ से निकल जाएगा।
पांचवें ओवर में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर जैसे ही शुभमन गिल ने शॉट खेला, विराट कोहली ने उनका कैच लपक लिया। कैच पकड़ते ही कोहली का पुराना आक्रामक अवतार जाग उठा। उन्होंने गुस्से में गिल की तरफ देखा और फिर गेंद को जोर से जमीन पर दे मारा।
कोहली का यह 'Fiery Send-off' (क्रिकेट में जब कोई गेंदबाज या फील्डर किसी बल्लेबाज को आउट करता है और उसके बाद बहुत ज्यादा जोश, गुस्सा या आक्रामकता (Aggression) दिखाता है) देखकर एक पल को लगा कि दोनों के बीच कोई बड़ी अनबन हो गई है।
भले ही मैच के दौरान दोनों के बीच तीखी नजरें देखने को मिलीं, लेकिन खेल खत्म होते ही नजारा बदल गया। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में कोहली और गिल एक-दूसरे को गले लगाते और हंसते हुए नजर आए। कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मैदान पर उनकी आक्रामकता सिर्फ खेल के लिए है, दिल में तो आज भी अपने जूनियर के लिए प्यार ही है।
Updated on:
01 May 2026 11:03 am
Published on:
01 May 2026 11:02 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
