1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 Purple Cap: 17 विकेट के साथ इस दिग्गज के पास गई पर्पल कैप, 2008 से लेकर अबतक खेले हैं सभी IPL सीजन

भुवनेश्वर के आईपीएल 2026 में वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। भुवनेश्वर ने 9 मैचों में 15.53 की औसत से 17 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.54 की रही है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 01, 2026

Purple cap IPL 2026

भुवनेश्वर आईपीएल 2026 में वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। (photo - IPL)

Indian Premier League 2026, Purple Cap: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 42वां मुक़ाबला गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट झटके।

पर्पल कैप भुवनेश्वर कुमार के पास

इसी के साथ भुवनेश्वर के आईपीएल 2026 में वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। भुवनेश्वर ने 9 मैचों में 15.53 की औसत से 17 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.54 की रही है। भुवनेश्वर का यह 19वां आईपीएल सीजन है। वह 2008 से इस लीग का हिस्सा हैं और आज भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

दो बार पर्पल कैप जीत चुके हैं भुवनेश्वर

भुवनेश्वर लगातार दो बार 2016 और 2017 में पर्पल कैप जीत चुके हैं। तब वह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलते थे। भुवनेश्वर ने 2016 में 23 और 2017 में 27 विकेट झटके थे। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन की मदद से एसआरएच ने 2016 में खिताब भी जीता था।

आईपीएल 2026 पर्पल कैप लीडरबोर्ड

रैंक खिलाड़ीमैचविकेट
1भुवनेश्वर कुमार (RCB)917
2ईशान मलिंगा (SRH)915
3जोफ्रा आर्चर (RR)914
4अंशुल कंबोज (CSK)814
5कगिसो रबाडा (GT)914

ईशान मलिंगा दूसरे स्थान पर

दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा हैं। मलिंगा ने 9 मैचों में 18.93 की औसत से 15 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 9.16 की है। मलिंगा इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में हैं। तीसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (RR) के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर हैं। आर्चर ने 9 मैचों में 19.50 की औसत से 14 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.27 की रही है।

चौथे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज हैं। कंबोज ने 9 ओवर में 16.92 की औसत से 14 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.56 की रही है। गुजरात के कगिसो रबाडा पांचवे नंबर पर हैं। रबाडा ने 9 मैचों में 24.14 की औसत से 14 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी 9.65 की रही है।