scriptदो नेशनल खिलाडिय़ों ने कोच पर लगाया यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज | Patrika News
खेल

दो नेशनल खिलाडिय़ों ने कोच पर लगाया यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज

दो नेशनल खिलाडिय़ों ने कोच पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। आरोपी झारखंड में ताइक्वांडो का कोच है।

Feb 11, 2017 / 11:51 am

Kamlesh Sharma

rape

rape

 दो नेशनल खिलाडिय़ों ने कोच पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। आरोपी झारखंड में ताइक्वांडो का कोच है। पुलिस ने आरोपी कोच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों खिलाड़ी झारखंड की रहने वाली है और इनकी उम्र 18 और 21 साल की है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों लड़कियां कुछ साल पहले स्कूल से पास आउट होने के बाद ताइक्वांडो के कोच से मार्शल आर्ट सीखने गई थीं। आरोप है कि पहले ही दिन कोच ने नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया और उनका अश्लील वीडियो बना लिया। 
इसके बाद वह दोनों लड़कियों को ब्लैकमेल करके उनके साथ दुष्कर्म और अननैचुरल सेक्स की वारदात को अंजाम दे रहा था। पीडि़त लड़कियों ने कई बार उसके खिलाफ आवाज उठाई लेकिन वह उनके वीडियो को सार्वजनिक करने धमकी देकर उनको चुप करा देता था।
इसके बाद दोनों पीडि़ताओं ने दिल्ली में रहने वाले रिश्तेदार को घटना की जानकारी दी। रिश्तेदार ने दोनों को दिल्ली बुला लिया और इस पर वह दिल्ली पहुंच गई। उन्होंने दिल्ली महिला आयोग से मिलकर आरोपी कोच की करतूतों की जानकारी दी। 
इस पर महिला आयोग ने तुरंत इस मामले में केस दर्ज कराने की सलाह दी। महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद कमला मार्केट थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

Home / Sports / दो नेशनल खिलाडिय़ों ने कोच पर लगाया यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो