Tokyo olympics 2020 : पुरुष कुश्ती के 65 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने ईरान के पहलवान मुर्तजा गियासी (Morteza CHEKA GHIASI) को चित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। पहले राउंड में पिछड़ने के बाद बजरंग ने जोरदार वापसी करते हुए तकनीकी आधार पर ईरानी पहलवान से एक पेनाल्टी अंक गंवाकर 0-1 से पीछे हो गए। लेकिन इसके बाद बजरंग ने जोरदार वापसी की और पहले दो अंक हासिल किए और फिर Morteza को चित करते हुए मुकाबला ही खत्म कर दिया।