सेमीफाइनल में किया था बेहतरीन प्रदर्शन
रवि दहिया कुश्ती के ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाले भारत के दूसरे पहलवान हैं। इससे पहले सुशील कुमार 2012 ओलंपिक में फाइनल में पहुंच कर सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। इससे पहले दीपक ने सेमीफाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान के पहलवान सनायव नूरिस्लाम को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। सेमीफाइनल मुकाबले में रवि दहिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। सेमीफाइनल में रवि शुरुआत में पिछड़ गए थे। दूसरे राउंड में नुरइस्लाम सनायेव ने 9-2 की बढ़त हासिल कर ली थी। यहां से रवि की वापसी मुश्किल लग रही थी, लेकिन रवि ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए वापसी की और 3 अंक जुटाकर अंतर 5-9 का कर दिया। इसके बाद जब एक मिनट का खेल बचा था तो रवि ने पहले ही दांव पर नुरइस्लाम की टांग पकड़कर उसे पलटते हुए 2 अंक और जुटाए और उसके बाद चित करते हुए जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही रवि ने सिल्वर मेडल पक्का कर लिया था।