श्री गंगानगर

चार कपल्स ने मचा दिया चुनाव में जबरदस्त धमाल, दर्ज की शानदार जीत

हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव में इस बार चुनाव परिणामों ने विशेष रिकॉर्ड बनाया है। कांग्रेस में पहली बार तीन दंपतियों को प्रत्याशी बनाया था। इन सभी उम्मीदवारों ने चुनाव जीत लिया है।

श्री गंगानगरNov 19, 2019 / 02:17 pm

Santosh Trivedi

हनुमानगढ़। नगर परिषद चुनाव हनुमानगढ़ के सभी 60 वार्डों के चुनाव परिणाम जारी हो गए हैं। मंगलवार को घोषित चुनावी नतीजे में कांग्रेस के 36 प्रत्याशियों को जीत मिली है, जबकि भाजपा केवल 18 प्रत्याशी जीत हासिल करने में सफल रहे हैं। वहीं 6 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल करने में सफलता हासिल की है। इस तरह साफ है कि जनता ने कांग्रेस को बहुमत दे दिया है। अब सबकी नजरें सभापति के चुनाव पर टिक गई है।

 

किसी भी दल को नहीं मिला बहुमत, BJP के सभी उम्मीदवारों की हरियाणा के होटल में बाड़ेबंदी

 

हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव में इस बार चुनाव परिणामों ने विशेष रिकॉर्ड बनाया है। कांग्रेस में पहली बार तीन दंपतियों को प्रत्याशी बनाया था। इन सभी उम्मीदवारों ने चुनाव जीत लिया है। वार्ड एक और वार्ड 19 से पति – पत्नी गणेश बंसल और संतोष बंसल ने चुनाव लड़ा। वार्ड एक कांग्रेस के गणेश बंसल जीते। उनको 1060 वोट मिले वहीं भाजपा के दीपक खाती को 214 वोट मिले। वार्ड 19 से कांग्रेस की संतोष बंसल विजेता रही।

 

राजस्थान में यहां सामने आया चौंकाने वाला परिणाम, कांग्रेस प्रत्याशी को नहीं मिला एक भी वोट

 

वार्ड 8 और 14 से पति – पत्नी सुमित रिणवा और मंजू देवी कांग्रेस के टिकट से मैदान में थे। वार्ड आठ से कांग्रेस के सुमित रिणवा विजेता बने। वार्ड 14 से कांग्रेस की मंजू देवी विजेता रही। उनको 1060 वोट मिले। वार्ड 28 और 29 से भी पति और पत्नी ने चुनाव जीता। वार्ड 28 से अनिल खिचड़ और वार्ड 29 से उनकी पत्नी सुशीला देवी ने चुनाव जीता। भरतपुर में भी एक दंपती ने चुनाव जीता है। वार्ड नंबर 64 से भाजपा की पल्लवी सिंह और वार्ड नंबर 59 से राजेन्द्र सिंह ने शानदार जीत दर्ज की।

 

यहां अध्यक्ष पद की चाबी निर्दलीय के हाथ में, भाजपा और कांग्रेस के नेता हुए सक्रिय

 

जीत के बाद कटार‍िया बोले, छठीं बार बोर्ड बनाने का जनता ने द‍िया मौका, दुन‍िया का नंबर 1 शहर बनाने के ल‍िए करूंंगा प्रयास

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.