scriptकिसान आंदोलन के मद्देनजर पंजाब से आने वाले मार्गों पर पुलिस मुश्तैद, एसपी ने किया निरीक्षण | In view of the farmers' movement, police remained alert on the routes | Patrika News
श्री गंगानगर

किसान आंदोलन के मद्देनजर पंजाब से आने वाले मार्गों पर पुलिस मुश्तैद, एसपी ने किया निरीक्षण

-एसपी ने पतली चैक पोस्ट पर पहुंचकर दिए आवश्यक निर्देश

श्री गंगानगरFeb 12, 2024 / 07:56 pm

Ajay bhahdur

किसान आंदोलन के मद्देनजर पंजाब से आने वाले मार्गों पर पुलिस मुश्तैद, एसपी ने किया निरीक्षण

सादुलशहर. अन्तरराज्यीय सीमा पतली चैक पोस्ट पर निरीक्षण करते जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा।

सादुलशहर. संयुक्त किसान मोर्चा व विभिन्न किसान संगठनों की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन व शुक्रवार को भारत बन्द को लेकर प्रशासन व पुलिस पूरी तरह चौकस है। पुलिस की ओर से सादुलशहर के अंतरराज्यीय पंजाब सीमा से सटे मार्गोंं पर किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने लगातार दूसरे दिन पतली चैक पोस्ट पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने पुलिस उप अधीक्षक अमरजीत चावला, कार्यवाहक उपखण्ड मजिस्ट्रेट शिवा चौधरी, तहसीलदार कालूराम पड़िहार, पुलिस थाना अधिकारी रघुबीर सिंह बीका व चैक पोस्ट प्रभारी छैल सिंह चारण को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि दिल्ली जाने वाले किसानों को समझाइश कर रोका जाए।

चैक पोस्ट प्रभारी छैल सिंह चारण ने पत्रिका को बताया कि गांव अलीपुरा, चमारखेड़ा में पंजाब की ओर जाने वाले रास्तों व सादुलशहर-संगरिया मार्ग पर कैंचिया चौराहे, करड़वाला चौराहे पर नाके स्थापित किए गए हैं। पतली चैक पोस्ट पर पुलिस उप अधीक्षक ग्रामीण अमरजीत चावला व गंगाशहर के पुलिस उप अधीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात है व गतिविधियों पर नजर रखते हुए किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए समझाईश कर रहे हैं।

चैक पोस्ट पर बीकानेर रेंज के करीब 100 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। सादुलशहर-संगरिया कैंचियां चौराहे पर पुलिस सहायक उप निरीक्षक बलजीत सिंह के नेतृत्व में दो हैड कांस्टेबल व तीन कांस्टेबल का जाब्ता तैनात किया गया है। बलजीत सिंह ने बताया कि इस नाके पर 10 पुलिस जवान और तैनात हो जाएंगे। यह मार्ग संगरिया होता हुआ पंजाब-हरियाणा की ओर जाता है।

Hindi News/ Sri Ganganagar / किसान आंदोलन के मद्देनजर पंजाब से आने वाले मार्गों पर पुलिस मुश्तैद, एसपी ने किया निरीक्षण

ट्रेंडिंग वीडियो