scriptश्रीगंगानगर में बारिश से मौसम खुशनुमा | Rain in Sriganganagar | Patrika News
श्री गंगानगर

श्रीगंगानगर में बारिश से मौसम खुशनुमा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

श्री गंगानगरAug 21, 2018 / 05:23 pm

jainarayan purohit

Rain

श्रीगंगानगर में बारिश से मौसम खुशनुमा

श्रीगंगानगर.

जिला मुख्यालय पर मंगलवार दोपहर दो बजे एक घंटे तक रुक रुक कर बारिश हुई। इससे मौसम खुशगवार हो गया। जिला मुख्यालय पर बादलवाही का दौर सप्ताह भर से चल रहा था। इस दौरान उमस का एहसास तो रहता लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। मंगलवार दोपहर बादल बरसाना शुरू होने के साथ ही लोग घरों के बाहर और छतों पर निकल आए तथा वर्षा का आनंद लेने लगे।

इससे पूर्व सुबह दिन की शुरुआत में तो तेज धूप थी लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में बादल नजर आने लगे। दोपहर एक बजे तक बादल घने हो गए तथा दोपहर दो बजे के आसपास बारिश शुरू हो गई। दोपहर में स्कूल बच्चों की छुट्टी के समय ही बरसात होने से बच्चों ने जमकर इसका आनंद लिया। बच्चे बारिश में भीगते हुए स्कूलों से आए।
लोगों में भी बारिश का खूब लुफ्त उठाया। इस बरसात से नरमा,कपास, ग्वार और मूंग की फसल को लाभ हुआ है। लगभग एक घंटा बारिश से शहर में चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। मौसम में ठंडक होने से लोगों ने कूलर पंखे बंद कर दिए।बाजार में भी ग्राहक ही प्रभावित रही लेकिन मौसम अच्छा होने से दुकानदार खुश नजर आए।
जिला मुख्यालय पर मंगलवार दोपहर दो बजे एक घंटे तक रुक रुक कर बारिश हुई। इससे मौसम खुशगवार हो गया। जिला मुख्यालय पर बादलवाही का दौर सप्ताह भर से चल रहा था। इस दौरान उमस का एहसास तो रहता लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। मंगलवार दोपहर बादल बरसाना शुरू होने के साथ ही लोग घरों के बाहर और छतों पर निकल आए तथा वर्षा का आनंद लेने लगे।

इससे पूर्व सुबह दिन की शुरुआत में तो तेज धूप थी लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में बादल नजर आने लगे। दोपहर एक बजे तक बादल घने हो गए तथा दोपहर दो बजे के आसपास बारिश शुरू हो गई।

Home / Sri Ganganagar / श्रीगंगानगर में बारिश से मौसम खुशनुमा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो