scriptश्रीगंगानगर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा, नस काटकर बंदी ने किया सुसाइड हुई मौत | Rajasthan Major Accident Sriganganagar Central Jail Prisoner committed suicide by cutting a vein | Patrika News
श्री गंगानगर

श्रीगंगानगर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा, नस काटकर बंदी ने किया सुसाइड हुई मौत

Sriganganagar Central Jail Accident : श्रीगंगानगर सेंट्रल जेल में रविवार सुबह को एक बड़ा हादसा हो गया। बंदी ने नस काटकर सुसाइड किया। आनन फानन में जब उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया तो उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

श्री गंगानगरMar 17, 2024 / 04:22 pm

Sanjay Kumar Srivastava

jail.jpg

Jail

Sriganganagar Central Jail Committed Suicide : श्रीगंगानगर की सेंट्रल जेल में एनडीपीएस मामले में जेल में बंद एक बंदी ने रविवार सुबह करीब 11 बजे हाथ की नस काटकर सुसाइड कर लिया। सुबह बंदी ने जेल के बाथरूम में शेविंग ब्लेड से हाथ की नस काट ली। नस काटने के बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर जेल स्टाफ मौके पर दौड़ा चला आया। बाथरूम का दरवाजा खटखटाने पर बंदी ने दरवाजा खोला। उसकी हालात गंभीर देखकर जेल स्टाफ उसे अस्पताल ले गया। जहां इलाज के दौरान बंदी की मौत हो गई।



बताया जा रहा है कि मृतक विचाराधीन बंदी योगेंद्र (40 वर्ष) पुत्र खानीराम श्रीगंगानगर जिले के गांव नेतेवाला का निवासी था। पिछले दिनों नशे के सामन की तस्करी करते हुए पुलिस ने उसे पकड़ा था। 29 फरवरी को उसे जेल भेज दिया गया। बंदी सुबह बाथरूम में गया था। जहां उसने शेविंग ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। जेल के डॉक्टर शिवप्रीत ने गंभीर रूप से घायल बंदी की जांच की। हालत गंभीर देखते हुए उसे तत्काल श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें – बड़ी न्यूज, अब Rs 2000 के नोट इन दो स्थानों पर बदलें, पर कुछ फोर्मलिटी है जरूरी



बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के श्रीगंगानगर पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जेल सुपरिंटेंडेंट डॉ.अभिषेक शर्मा ने घटना की पुष्टि की। डॉ.अभिषेक शर्मा ने कहा कि बंदी योगेंद्र ने खुद की नस काट ली थी। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।



गांव के पूर्व सरपंच सुरेंद्र पारीक ने बताया कि युवक नशे का आदी था। वह अपने उपयोग के लिए नशे की गोलियां लेने गया था। इसी दौरान गणेशगढ़ चौकी पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। ग्रामीणों ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पोस्टमार्टम की कारवाई की मांग की है। मृतक योगेंद्र के एक बेटा और दो बेटियां है। वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का पेट पालता था।

यह भी पढ़ें – परिवहन विभाग का बड़ा आदेश, 1 अप्रेल से ये सुविधाएं हो जाएंगी बंद, वाहन चालक हुए मायूस

Home / Sri Ganganagar / श्रीगंगानगर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा, नस काटकर बंदी ने किया सुसाइड हुई मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो