
Rs 2000 Notes
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से 19 मई 2023 को 2 हजार रुपए के नोट बंद करने की घोषणा के बाद से इन नोटों को बैंक में जमा करने का सिलसिला शुरू हो गया था। 7 अक्टूबर को बैंक में 2 हजार का नोट जमा करवाने की अंतिम तिथि थी। इसके बावजूद कई लोगों के पास ये नोट रह गए है। अगर ऐसा है तो घबराने की आवश्यकता नहीं है, अब भी आप दो हजार के नोट रिजर्व बैंक में जमा करवा सकते हैं। इसके लिए कुछ फॉर्मलिटी पूरी करके नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाना होगा। इसके अलावा नजदीकी आरबीआई शाखा में भी नोट बदले जा सकते हैं।
आरबीआई और पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर नोट बदलने के लिए फार्म उपलब्ध है। उसको डाउनलोड करके तीन प्रिंट निकालने होंगे। इसके बाद सभी फार्म भरकर इनमें सभी नोट की संख्या लिखनी होगी। एक फार्म आवेदक को कैंसल चेक, वैध पहचान के दस्तावेज पैन कार्ड की कॉपी आदि लगाकर पूरा करना होगा। पोस्ट ऑफिस में नोट के साथ दस्तावेज और कैंसल चेक लिफाफे में डालकर इसे सील किया जाएगा। एक फार्म पॉस्ट ऑफिस में रखा जाएगा और एक पर सील लगाकर आवेदक को दिया जाएगा। इस लिफाफे पर द जनरल मैनेजर ईश्यू डिपार्टमेंट, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, रामबाग सर्किल, टोंक रोड पोस्ट बॉक्स नं. 12, जयपुर राजस्थान का पता लिखा जाएगा। एक ओर आवेदक का पता लिखा जाएगा।
यह भी पढ़ें - परिवहन विभाग का बड़ा आदेश, 1 अप्रेल से ये सुविधाएं हो जाएंगी बंद, वाहन चालक हुए मायूस
नोट बदलवाने की प्रक्रिया में एक व्यक्ति दस नोट ही बदलवा सकता है। पोस्ट ऑफिस में प्रति नोट करीब डेढ़ सौ रुपए लिए जाते हैं। इसकी रसीद भी दी जाती है। इसके बाद पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी के सामने नोट लिफाफे में डाले जाते हैं।
सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पॉस्ट ऑफिस से स्पीड पोस्ट से लिफाफा आरबीआई की संबंधित शाखा में भेजा जाता है। इसके बाद करीब 21 से 30 दिन में बदले गए नोट की राशि आवेदक के खाते में जमा होती है।
यह भी पढ़ें - राजस्थान के इस जिला कलक्टर ने सबकी छुट्टियां की निरस्त दी चेतावनी, सुनकर अलर्ट हो गए अफसर-कर्मचारी
Updated on:
17 Mar 2024, 3:05 PM IST
Published on:
17 Mar 2024, 3:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.