scriptश्री अरोड़वंश गुरूद्वारा में मनाया मकर संक्रांति पर्व | Religious programme in Sadulshahar | Patrika News
श्री गंगानगर

श्री अरोड़वंश गुरूद्वारा में मनाया मकर संक्रांति पर्व

https://www.patrika.com/sri-gamga-nagar-news/

श्री गंगानगरJan 14, 2019 / 03:09 pm

jainarayan purohit

Makar sankranti

श्री अरोड़वंश गुरूद्वारा में मनाया मकर संक्रांति पर्व

– लोगों ने किए दानपुण्य
सादुलशहर. शहर में मकर संक्रांति पर्व सोमवार को धार्मिक श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। श्री अरोड़वंश गुरूद्वारा में श्री अरोड़वंश सभा व श्री अरोड़वंश नवयुवक क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक समागम का समापन श्री अखण्ड पाठ के भोग के साथ हुआ। गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। कार्यक्रम का आयोजन सभाध्यक्ष रूपचन्द वधवा की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य सेवादार ने पाठ भोग सम्पन्न करवाया।
सभा अध्यक्ष रूपचन्द वधवा, संरक्षक कुन्दनलाल चुघ, कश्मीरीलाल मुंजाल, कानूनी सलाहकार रवीन्द्र मोदी, देवेन्द्र बजाज कालवासिया, विशाल सेतिया, सुरेन्द्र सिडाना, किशोर धूडिय़ा, रमेश मदान, विजय छाबड़ा, रामगोपाल धींगड़ा, बृजमोहन बजाज, श्रीराम सेतिया, रोहित जसूजा, गौरव चुघ आदि ने क्षेत्र की खुशहाली की अरदास की। इस अवसर पर समाज के कार्यों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वालों का सभा की ओर से सम्मान भी किया गया। सम्मानित होने वालों में सेवानिवृत शिक्षक नानकचन्द बाघला, किराना व्यवसायी राजकुमार बजाज आदि शामिल हैं।
इस अवसर पर सभाध्यक्ष रूपचन्द वधवा ने कहा कि पर्व मनाने से आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने समाज हित के कार्यों को और गति देने का आह्वान किया। श्री सत्यनारायण मन्दिर में पुजारी सुन्दरपाल हर्ष शर्मा के सानिध्य में मकर संक्रांति पर्व पर धार्मिक कायक्रम का आयोजन किया गया। दान पुण्य के महत्व के बारे में बताया गया।

Home / Sri Ganganagar / श्री अरोड़वंश गुरूद्वारा में मनाया मकर संक्रांति पर्व

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो