पुलिस अधिकारियों का कहना है कि श्रीगंगानगर जिले में रंजिश, प्रेम प्रसंग, परिवारों में कलह को लेकर हत्या के मामले अधिक रहते हैं और इसके अलावा भी अन्य कई कारणों से भी हत्याएं हुई है। लेकिन मुख्य परिवार, प्रेम प्रसंग व रंजिश है। एनसीआरबी से मिले रेकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2022 में जिले में 67 व्यक्तियों की हत्या हुई। जो प्रदेश में चौथे स्थान पर है।
प्रेम प्रसंग रहा कारण
– ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की नौबत आ गई। पिछले दिनों पुरानी आबादी में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया था। इस ब्लाइंड मर्डर का बाद में पुलिस ने खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
परिवार जन की हत्या
– शहर में अपने वृद्ध सौतेले पिता की संपति हड़पने के लिए एक युवक ने हत्या कर दी और हत्या को हादसे का रूप देने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने गहन जांच पड़ताल के बाद इसका खुलासा किया। आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।
एनसीआरबी के 2022 के रेकॉर्ड के अनुसार हत्या के आंकड़े
जिला हत्या प्रकरण
श्रीगंगानगर 67
अलवर 73
भरतपुर 88
उदयपुर 114
श्रीगंगानगर जिले में हत्या प्रकरणों के आंकड़े
वर्ष हत्या प्रकरण
2020 73
2021 67
2022 67