scriptकुण्डलपुर में वीर हैं जन्मे, सबके मन हर्षाये…ड्रोन से की पुष्प वर्षा, होपसर्कस पर महाआरती | A brave man was born in Kundalpur, everyone's heart is filled with joy… | Patrika News
अलवर

कुण्डलपुर में वीर हैं जन्मे, सबके मन हर्षाये…ड्रोन से की पुष्प वर्षा, होपसर्कस पर महाआरती

अलवर. महावीर जयंती पर रविवार को शहर में श्रीजी की रथयात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में रथ की अगुवानी हाथी ने की। वहीं, जैन समाज के लोग नाचते गाते चलते रहे। जगह जगह पुष्प वर्ष कर रथयात्रा का स्वागत किया गया।

अलवरApr 22, 2024 / 01:12 am

Pradeep

अलवर. महावीर जयंती रविवार को श्रद्धा के साथ मनाई गई। तीन दिवसीय महोत्सव के तहत पहले दिन रविवार को भव्य रथयात्रा निकली। जियो और जीने दो का संदेश लेकर निकली रथयात्रा में सोने का रथ सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान महावीर के इस रथ को श्रद्धालु अपने हाथों से खींच रहे थे। इससे पहले सुबह प्रभातफेरियां निकाली गई।
साक्ष्य सागरजी, योग्य सागरजी और निवृत सागरजी महाराज के सान्निध्य में रथयात्रा की शुरुआत सुबह बलजी राठौड़ की गली जैन मंदिर से रवाना हुई। रथ में श्रीजी विराजमान थे तो बैंडवादक भी जैन भजनों की मधुर स्वरहरी और महिलाएं हाथों में डांडिया खनकाते हुए समृह में नृत्य करते हुए चल रही थी। श्रद्धालु श्रीजी के दर्शन करने के लिए लालायित नजर आए। रथयात्रा मुंशी होकर, त्रिपोलिया, बजाजा बाजार होते हुए होप सर्कस पर पहुंची। रथयात्रा का मुख्य आकर्षण जयपुर से लाया गया हाथी था। इसके साथ ही ड्रोन से की पुष्प वर्षा भी की गई। श्रद्धालुओं को शरबत, शिकंजी, ठंडाई, आइसक्रीम आदि का वितरण किया गया।
ध्वजारोहण से हुई महोत्सव की शुरुआत
शोभायात्रा स्कीम नंबर दस जैन भवन पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नीति आयोग ङ्क्षहदी विभाग की सदस्य अर्चना जैन ने यहां ध्वजारोहण किया। इसके बाद सम्मान समारोह हुआ, जिसमें यूपीएससी में चयनित नमन जैन व मुख्य अतिथि का जैन समाज की ओर से स्वागत किया गया। शाम 6.30 बजे श्रीजी की महाआरती श्री दिगंबर जैन अग्रवाल महिला मंडल की ओर से की गई। धर्मसभा में पं. राकेश जैन आगरा, पं. विक्रम जैन शास्त्री के प्रवचन हुए। इसके बाद रक्तदाताओं का सम्मान समारोह पल्लीवाल युवक मंडल ने किया। रात्रि को नरेंद्र जैन एंड पार्टी ने भजनों की प्रस्तुति दी।
होपसर्कस पर आरती
रथयात्रा का होपसर्कस पर पहुंचने पर समाज की ओर से महाआरती का आयोजन किया गया। भगवान महावीर के जन्म की झांकी सजाई गई थी। इस अवसर पर समाजसेवी बच्चू ङ्क्षसह जैन, खिल्लीमल जैन आदि मौजूद रहे। आदिनाथ जैन शिक्षण संस्थान अलवर की ओर से श्रीजी के रथ की महाआरती की गई। उपाध्यक्ष नीरज जैन एवं सचिव नरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि आदिनाथ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से बैंड वादन का प्रदर्शन किया गया। रथयात्रा में आदिनाथ जैन टीटी कॉलेज की ओर से प्रदर्शित आचार्य विद्यासागर की शिक्षाओं पर आधारित झांकी आकर्षण का केंद्र रही। महाआरती के बाद आदिनाथ पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्र रिद्धिमा जैन को आईपीएस में सिलेक्शन होने पर संस्थान के अध्यक्ष अशोक कुमार जैन अगोनीज ने सम्मानित किया।
बच्चों ने दी णमो अरिहंताणं, णमो सिद्धाणम की प्रस्तुति
स्कीम नंबर दस में दोपहर जैन शिक्षण संस्थान के बच्चों की ओर से जैन भजनों पर आधारित नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। इसमें णमो अरिहंताणम, ण्मो सिद्धाणम , श्री जी झूल पलना नैक धीरे झोटा दीजो के अलावा इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। रथयात्रा का स्वागत : अग्रवाल महासभा ने होपसर्कस पर महावीर जयंती रथयात्रा का स्वागत किया। इस दौरान अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष अमित गोयल, राकेश बंसल, प्रोफेसर रमेश अग्रवाल, महावीर बंसल आदि लोग उपस्थित थे।

आज यह होंगे कार्यक्रम
सोमवार को सुबह 6.30 बजे श्रीजी का अभिषेक,शांतिधारा, नित्यनियम पूजन की जाएगी। सुबह 8.30 बजे जैन मुनि साक्ष्य के जैन धर्म की प्राचीनता पर सम्मेलन एवं मंगल प्रवचन होंगे। सुबह 10.30 बजे बच्चों व महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिता होगी। दोपहर 12.30 से शाम 6.30 बजे तक विभिन्न संस्थाओं व मंडलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सायं 6.30 बजे महाआरती होगी। इसके बाद विद्यासागर सर्वोदय ज्ञान पाठशाला, जैन भवन के बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

Hindi News/ Alwar / कुण्डलपुर में वीर हैं जन्मे, सबके मन हर्षाये…ड्रोन से की पुष्प वर्षा, होपसर्कस पर महाआरती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो