scriptWEATHER : 40 डिग्री तापमान के बीच 26 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, चलेगी तेज हवा | WEATHER : Rain-storm warning in 26 districts | Patrika News
भोपाल

WEATHER : 40 डिग्री तापमान के बीच 26 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, चलेगी तेज हवा

मौसम विज्ञानी ने बताया कि अगले 24 घंटे में रायसेन और विदिशा में बूंदाबांदी हो सकती है।

भोपालApr 21, 2024 / 02:15 pm

Ashtha Awasthi

weather
WEATHER : मध्यप्रदेश में गर्मी का दौर जारी है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रहे। अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल भी छाए रहे। पश्चिमी विक्षोभ के असर से नमी अधिक होने से दिन में सूरज के मिजाज तल्ख हैं। तापमान 42.1 डिग्री के साथ खंडवा और 42 डिग्री के साथ खरगोन सबसे गर्म रहे। राजधानी भोपाल में दो साल बाद अप्रेल में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री पहुंच गया। इससे पहले 18 अप्रेल 2022 को यह 26.2 डिग्री था। रात का पारा भी बढ़ रहा है।

कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

मौसम विज्ञानी ने बताया कि अगले 24 घंटे में रायसेन और विदिशा में बूंदाबांदी हो सकती है। सोमवार के बाद जबलपुर, शहडोल संभागों सहित अन्य स्थानों पर बूंदाबांदी जैसी स्थिति बन सकती है। दो-तीन दिन तापमान भी ऐसा ही रहेगा। वहीं आज ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, नर्मदापुरम, बैतूल, दमोह, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, कटनी, बुरहानपुर, पांढुर्णा, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, नरसिंहपुर, सागर, मैहर, दतिया और सतना बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
विदिशा और रायसेन जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश वज्रपात-आंधी होने के आसार है, हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। इसके अलावा शेष सभी संभाग के जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा। नर्मदापुरम, ग्वालियर, दतिया, सतना, उमरिया और मैहर जिलों में कहीं-कहीं रातें गर्म होने स्थिति निर्मित हो सकती है।

क्यों बदल रहा मौसम

-एक ट्रफ विदर्भ से कर्नाटक-गोवा तट के पूर्व-मध्य अरब सागर तक तो दूसरा दक्षिण कर्नाटक से उत्तरी तमिलनाडु तक फैला है।

-मध्य महाराष्ट्र व मराठवाड़ा में 26 अप्रेल, कोंकण, गोवा में 22 अप्रेल तक गरज के साथ हल्की बारिश के आसार।
-छत्तीसगढ़ में 24 अप्रेल तक हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी।

मार्च में सिर्फ एक बार 40 के पार पहुंचा था पारा

-इस सीजन में अब तक एक बार शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंचा है। 28 मार्च को शहर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री पर पहुंचा था, जो सीजन का सर्वाधिक तापमान था, अभी पारा 40 डिग्री के पार नहीं पहुंचा है।

Hindi News/ Bhopal / WEATHER : 40 डिग्री तापमान के बीच 26 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, चलेगी तेज हवा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो