scriptग्रेटर नोएडा में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार | police have uncovered an arms factory and arrested a smuggler | Patrika News
ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा की थाना दादरी पुलिस ने एक हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

ग्रेटर नोएडाApr 17, 2024 / 03:10 pm

Anand Shukla

Reward criminal arrested while making illegal weapons

ग्रेटर नोएडा की थाना दादरी पुलिस ने एक हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

Greater Noida News : आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए इन दिनों पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस लगातार बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की जा रही है। इसी बीच बुधवार को ग्रेटर नोएडा की दादरी पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी को अवैध शस्त्र की फैक्ट्री में हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 25 मामले दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक थाना गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त जावेद उर्फ जाबर को दतावली गांव से करीब 800 मीटर पहले एक बिल्डिंग से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 7 तमंचे 315 बोर, 1 तमंचा 12 बोर, 1 पौनी 12 बोर, 1 अद्दा 12 बोर, आधा बना तमंचा 315 बोर, लोहा गर्म करने की भट्टी और बाइक बरामद की गई।
आरोपी बाइक से तमंचे की करता था डिलीवरी
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि अभियुक्त अपने साथी जावेद के साथ मिलकर अवैध तमंचे बनाता है। तमंचे बनाकर बाइक के जरिए उनकी डिलीवरी करता है। इस आरोपी की तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी। एक जनवरी को दादरी पुलिस ने लूट और धोखाधड़ी के आरोप में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। अभियुक्त जावेद उर्फ जाबर लंबे समय से फरार चल रहा था। जाबर पर 25,000 का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी पर 25 मुकदमे अलग-अलग थाने में दर्ज हैं।

Home / Greater Noida / ग्रेटर नोएडा में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो