scriptदूल्हा-दुल्हन के KISS पर मचा बवाल, जयमाला पर की ऐसी हरकत, लड़की ने किया शादी से इंकार | Unique Wedding groom kisses bride on Jaimala wedding canceled after fight | Patrika News
हापुड़

दूल्हा-दुल्हन के KISS पर मचा बवाल, जयमाला पर की ऐसी हरकत, लड़की ने किया शादी से इंकार

Unique Wedding: हापुड़ में शादी में जयमाला के समय एक दूल्हे ने दुल्हन को किस कर लिया। दुल्हन पक्ष के लोगों को यह बात रास नहीं आई। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और सारिए चले।

हापुड़May 22, 2024 / 07:50 am

Sanjana Singh

Unique Wedding

Unique Wedding: हापुड़ जिले के मोहल्ला अशोकनगर में जयमाला के दौरान दूल्हे का दुल्हन को चूमना महंगा पड़ गया। इससे दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे और सरिया चले, पथराव भी हुआ। दोनों पक्षों के करीब छह लोग घायल हुए हैं। देर रात बारात को बिना दुल्हन बैरंग लौटना पड़ा। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में कार्रवाई की है।

दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन को किया किस

देहात थाना क्षेत्र के अशोक नगर में दो बहनों की सोमवार को शादी थी। बड़ी बहन की मोहल्ला सुभाष नगर और छोटी बहन की मोहल्ला शिवनगर से बारात आई थी। बड़ी बहन की शादी सकुशल संपन्न हो गई। छोटी की जयमाला के दौरान हंगामा हो गया। बताया जाता है कि दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन को किस कर दिया। इससे दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए।

हमले में छह लोग घायल

बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों के साथ सरिये से भी हमला किया। कुछ युवाओं ने पथराव भी किया। खाने के भगोने भी पलट दिए गए। काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान दुल्हन के पिता समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में नरेश, पप्पू, पंकज, रवि, पवन और अंकित शामिल हैं। झगड़े की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्ष के छह लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले आई।
यह भी पढ़ें

नाराज पत्नी को पति ने कई बार मनाने की किया कोशिश नहीं मानी तो पति ने उठाया खौफनाक कदम, उजड़ गया परिवार

घटना के बाद हो रहा समझौते का प्रयास

बवाल के बाद बारात देर रात बैरंग लौट गई। सुबह मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में फैसले की बात शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष फैसले के लिए राजी हो गए हैं। इसी वजह से किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

Hindi News/ Hapur / दूल्हा-दुल्हन के KISS पर मचा बवाल, जयमाला पर की ऐसी हरकत, लड़की ने किया शादी से इंकार

ट्रेंडिंग वीडियो