scriptChaitra Navratri 2024 : राजस्थान के प्रसिद्ध देवी मंदिर यहां नवरात्रि में दर्शन करना माना जाता है शुभ | Chaitra Navratri 2024 visit these famous goddess temple of Rajasthan during Navratri | Patrika News
जयपुर

Chaitra Navratri 2024 : राजस्थान के प्रसिद्ध देवी मंदिर यहां नवरात्रि में दर्शन करना माना जाता है शुभ

Chaitra Navratri 2024 : मां दुर्गा की अराधना के लिए चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दौरान मां के मंदिरों में भक्तों की अटूट भीड़ रहती है। आज हम राजस्थान के उन मंदिरों और उनकी विशेषता के बारे में आपको बताएंगे कि आखिर क्यों कहा जाता है कि चैत्र नवरात्रि के दौरान यहां दर्शन करना बेहद शुभ है। तो आइए इसके बारे में जानते हैं।

जयपुरApr 11, 2024 / 05:17 pm

Supriya Rani

chaitra_navratri_2024.jpg

,,

जयपुर. मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा पूरे नौ दिन होती है। आज चैत्र नवरात्रि का तिसरा दिन है। 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा हो रही है। पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन मां के दूसरे रूप ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन मां चंद्रघंटा, चौथे दिन मां कुष्मांडा, पांचवे दिन मां स्कंदमाता, छठें दिन मां कात्यायनी, सातवें दिन मां कालरात्रि, आठवें दिन मां महागौरी और आखिरी व नौवें दिन मां सिद्धदात्री की पूजा- अर्चना की जाती है।

इस शुभ बेला में यदि आप भी मां के दर्शन करना चाहते हैं तो इन मंदिरों में जरूर जाएं। कहा जाता है कि यहां मां, भक्तों के सारे दुख हर लेती है। आइए आपको इन मंदिरों के बारे में बताते हैं।

karni_mata_mandir_1.jpg

 

 

 

 


राजस्थान के बीकानेर से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित करणी माता मंदिर में कई सारे रहस्य छिपे हैं। इसका निर्माण प्राचीन काल में बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह ने करवाया था, मंदिर में 25 हजार से भी अधिक चूहे मौजूद हैं। मान्यता है कि ये चूहे करणी माता की संतान हैं। संध्या आरती के समय सभी चूहे अपने बिलों से बाहर आ जाते हैं। जानकर आश्चर्य होगा कि इतने चूहे होने के बावजूद भी मंदिर में कोई दुर्गंध नहीं आती। ऐसी मान्यता है कि यदि आपको सफ़ेद चूहों के दर्शन होते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

jin_mata_mandir_1.jpg

 

 

 

 

 

राजस्थान के सीकर में स्थित जीणमाता मंदिर बहुत मशहूर है। चैत्र नवरात्रि के दौरान यहां काफी भीड़ रहती है। कहा जाता है कि एक वक्त जीणमाता के चमत्कार के सामने औरंगजेब भी नतमस्तक हो गए थे। वे माता के चमत्कार से इतना प्रभावी हुए कि मंदिर में अखंड ज्योति शुरू कर उसका तेल दिल्ली दरबार से भेजना शुरू कर दिया था। जीणमाता मंदिर में तब से आज तक वही ज्योति अखंड रूप से जल रही है।

tanot_mata_mandir_1.jpg

 

 

 

 


इस मंदिर को अब तनोटराय मातेश्वरी के नाम से भी जाना जाता है। भारत-पाक सरहद के करीब जैसलमेर से 120 किमी दूरी पर स्थित तनोट माता मंदिर श्रद्धालुओं की श्रद्धा का केंद्र है। 1965 के भारत-पाक युद्ध में तनोट राय माता मंदिर परिसर में भी जबरदस्त बमबारी की गई थी, लेकिन माता तनोत के चमत्कार से कोई भी बन नहीं फटा। इसके बाद से ‘बीएसएफ’ इस मंदिर की पूजा-अर्चना और प्रबंधन एक ट्रस्ट के माध्यम से संभाल रहा है। हर साल हजारों की तादाद से श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं। नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों की सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है।

shitla_mata_mandir_1.jpg

 

 

 

 


पाली जिले में स्थित शीतला मंदिर में भक्त हजारों की तादाद में माता के दर्शन करने आते हैं। यहां मौजूद चमत्कारी घड़े की कहानी बेहद ही दिलचस्प है। इस चमत्कारी घड़े में अब तक कई लाख लीटर पानी डाला जा चुका है, लेकिन मां के आशीर्वाद से घड़ा भरा नहीं। इसके पीछे मान्यता है कि बहुत पहले यहां बाबरा नामक राक्षस रहा करता था, जब कभी भी किसी ब्राह्मण के घर में शादी होती तो राक्षस दूल्हे को मार देता। इससे गांव वाले बेहद परेशान थे। राक्षस से मुक्ति के लिए स्थानीय लोगों ने मां शीतला की पूजा की, भक्तों से प्रसन्न होकर मां शादी में एक छोटी – सी कन्या के रूप में आईं और अपने घुटनों से राक्षस को दबोचकर मार डाला। मरते समय राक्षस ने माता से वरदान मांगा कि मुझे प्यास बहुत लगती है इसलिए उसे साल में दो बार पानी पिलाया जाए। कहते हैं तभी से इस घड़े में साल में दो बार शीतला सप्तमी और ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा को पानी भरने की परंपरा चली आ रही है, और कभी भी इस चमत्कारी घड़े का पानी नहीं भरता।

kaila_mandir_karauli_1.jpg

 

 

 

 

 


करौली में स्थित कैला देवी मंदिर आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। यहां विराजीत कैला देवी यदुवंशी है, लोग इन्हें भगवान श्री कृष्ण की बहन मानते हैं। मान्यता है कि बाबा केदारगिरी ने कठोर तपस्या कर माता के श्रीमुख की स्थापना की थी। मंदिर के पास स्थित चमत्कारी कालीसिल नदी में स्नान कर माता के दर्शन करने से कई प्रकार के रोग एवं कष्ट दूर होते हैं। इस नवरात्रि यदि मौका मिले तो यहां एक बार जरूर जाएं।

Hindi News/ Jaipur / Chaitra Navratri 2024 : राजस्थान के प्रसिद्ध देवी मंदिर यहां नवरात्रि में दर्शन करना माना जाता है शुभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो