scriptदो वर्ष पहले मिलीभगत से कब्जाई 30 करोड़ की सरकारी जमीन, निगम ने कराई मुक्त | Government land worth Rs 30 crore was captured in collusion two years ago, corporation removed it | Patrika News
जयपुर

दो वर्ष पहले मिलीभगत से कब्जाई 30 करोड़ की सरकारी जमीन, निगम ने कराई मुक्त

हैरिटेज नगर निगम का बुधवार को पोलोविक्ट्री क्षेत्र में पीला पंजा चला। यहां तीन होटल संचालकों ने करीब 1000 वर्ग गज सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। इस जमीन की बाजार में 30 करोड़ से अधिक की कीमत बताई जा रही है।

जयपुरMay 09, 2024 / 11:45 am

Ashwani Kumar

जयपुर। हैरिटेज नगर निगम का बुधवार को पोलोविक्ट्री क्षेत्र में पीला पंजा चला। यहां तीन होटल संचालकों ने करीब 1000 वर्ग गज सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। इस जमीन की बाजार में 30 करोड़ से अधिक की कीमत बताई जा रही है।

बुधवार को सुबह सात बजे पहुंचकर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी। पहले पेड़ पौधों को हटाया और उसके बाद अवैध दीवार को ध्वस्त कर दिया। करीब दो घंटे की कार्रवाई में निगम ने सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराकर निगम संपत्ति के बोर्ड लगा दिया।
ये है मामला
-पोलोविक्ट्री क्षेत्र स्थित होटल क्लिक कलेक्शन, होटल राजमहल और होटल तिवारी के सामने उक्त जमीन थी। सभी ने मिलकर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। पहले यहां पर ऑटो स्टैंड बना हुआ था। करीब दो वर्ष पहले इस जमीन पर होटल संचालकों अवैध रूप से कब्जा कर बाउंड्री वॉल कर ली और निजी पार्किंग के रूप में उपयोग करने लगे।
-लगातार शिकायतों के बाद निगम ने सभी होटल संचालकों के जमीन पर स्वामित्व साबित करने के लिए कहा तो कोई भी जमीन संबंधित कागज नहीं दिखा पाए। जबकि निगम रिकॉर्ड में ये जमीन का उपयोग मैदान, खुली भूमि या फिर फुटपाथ के लिए दर्ज है। इस भूमि का उपयोग व्यावसायिक उपयोग में परिवर्तित नहीं किया जा सकेगा।

Hindi News/ Jaipur / दो वर्ष पहले मिलीभगत से कब्जाई 30 करोड़ की सरकारी जमीन, निगम ने कराई मुक्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो