scriptरामगंज में हैरिटेज निगम ने हटाया अतिक्रमण, दो घंटे चला सफाई अभियान | Heritage Corporation removed encroachment in Ramganj, cleaning campaign lasted for two hours | Patrika News
जयपुर

रामगंज में हैरिटेज निगम ने हटाया अतिक्रमण, दो घंटे चला सफाई अभियान

राजधानी के रामगंज और घाटगेट बाजार में हैरिटेज नगर निगम ने अस्थायी अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के दौरान दस ट्रक सामान जब्त किया।

जयपुरMay 21, 2024 / 12:26 am

Ashwani Kumar

जयपुर। हैरिटेज नगर निगम की ओर से सोमवार को रामगंज और घाटगेट बाजार में अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए अभियान शाम पांच बजे से शुरू हुआ और सात बजे तक चला। इस दौरान 10 ट्रक सामान जब्त किया। सड़क सीमा को अतिक्रमण से मुक्त कराया।
सतर्कता शाखा के उपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कार्रवाई रामगंज बाजार और घाट गेट बाजार में हुई अभियान आगे भी नियमित रूप से चलेगा।
कार्रवाई करने से पहले सतर्कता शाखा की ओर से पिछले कई दिनों से व्यापारियों से समझाइश की जा रही थी। हालांकि, आज एक दो जगह व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन निगम दस्ते के साथ रामगंज पुलिस भी बड़ी संख्या में मौजूद रही।

Hindi News/ Jaipur / रामगंज में हैरिटेज निगम ने हटाया अतिक्रमण, दो घंटे चला सफाई अभियान

ट्रेंडिंग वीडियो