scriptHoli 2024 : आम जनता के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जमकर खेली होली, भजनों पर झूमे लोग | Holi 2024 : Raj CM Bhajanlal Sharma plays Holi with people | Patrika News
जयपुर

Holi 2024 : आम जनता के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जमकर खेली होली, भजनों पर झूमे लोग

Holi 2024 : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रंगों का त्योहार होली सोमवार को यहां आमजन के साथ मनाया और उनके साथ होली खेल खुलकर गले लगाया।

जयपुरMar 26, 2024 / 11:57 am

Rakesh Mishra

cm_bhajanlal_sharma_holi.jpg
Holi 2024 : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रंगों का त्योहार होली सोमवार को यहां आमजन के साथ मनाया और उनके साथ होली खेल खुलकर गले लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होली कार्यक्रम में सीएम शर्मा ने आमजन के साथ होली खेलकर इस पर्व पर एक बार फिर खुद को आमजन का मुख्यमंत्री साबित करते हुए रंगों के इस त्योहार को और आनन्दमय बना दिया।
सुबह करीब नौ बजे शुरु हुए इस कार्यक्रम में रंग, लोकगीत और लोकनृत्यों का जमकर धमाल हुआ। मुख्यमंत्री का आमजन से होली मिलन कार्यक्रम एक औपचारिक कार्यक्रम न रहकर एक ऐसा आयोजन बन गया, जिसमें सारी औपचारिक मन बाधाएं टूट गईं और सब स्नेह रंग में एकाकार हो गए। इस अवसर पर कृष्ण और राधा की बृज होली और लट्ठमार होली का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री लगातार चार घंटे तक सपत्नीक जनता के बीच रहे।
इस दौरान भगवान कृष्ण और श्रीराम के भजनों पर लोग झूमे और मुख्यमंत्री उनका उत्साहवर्धन करते रहे। सुबह से ही मुख्यमंत्री निवास पर लोगों का तांता लगा रहा और बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और बच्चे सहित सभी मुख्यमंत्री के साथ होली खेलने के लिए उमड़ पड़े और इस दौरान मुख्यमंत्री ने सादगीपूर्वक लोगों के गुलाल एवं उसका टीका लगाकर उनके साथ होली खेली। इस दौरान लोगों ने भी शर्मा के गुलाल लगाकर होली मनाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों का मुंह मीठा एवं जलपान कराया। वहीं ब्रज के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से मानो ब्रज को साकार कर दिया हो। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई विधायक एवं कार्यकर्ता भी मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री इस तरह सहज अंदाज में लोगों के साथ होली खेलने की काफी सराहना होने लगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ओटीसी आवास पर जनता के साथ होली खेली थी।

Home / Jaipur / Holi 2024 : आम जनता के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जमकर खेली होली, भजनों पर झूमे लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो