scriptLok Sabha Elections 2024 : राजस्थान की इस विधानसभा सीट पर महिलाओं ने 82.68 फीसद किया मतदान, 61 सीट में रहीं अव्वल | Lok Sabha Elections 2024 Women Voted 82.68 Percent on Rajasthan this Assembly Seat Topped in 61 Assembly Seat | Patrika News
जयपुर

Lok Sabha Elections 2024 : राजस्थान की इस विधानसभा सीट पर महिलाओं ने 82.68 फीसद किया मतदान, 61 सीट में रहीं अव्वल

Lok Sabha Elections 2024 : राजस्थान की 61 विधानसभा सीट में महिलाओं ने मतदान प्रतिशत में पुरुषों को पिछड़ा दिया। महिलाओं और पुरुषों के मतदान में 10.74 प्रतिशत तक का अंतर रहा है। प्रदेश की इस विधानसभा सीट पर महिलाओं ने 82.68 फीसद मतदान किया।

जयपुरApr 28, 2024 / 04:25 pm

Sanjay Kumar Srivastava

Lok Sabha Elections 2024 Women Voted 82.68 Percent on Rajasthan this Assembly Seat

राजस्थान की 61 विधानसभा सीट में महिलाओं ने मतदान प्रतिशत पुरुषों को पिछड़ा दिया।

Lok Sabha Elections 2024 : राजस्थान में लोकसभा चुनाव-2024 के तहत पंजीकृत कुल 2,56,27,971 महिला मतदाताओं में से 1,55,61,285 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। प्रदेश के सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों में 60.72 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया है। 8 लोकसभा क्षेत्रों, चूरू, झुंझनूं, सीकर, पाली, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा और राजसमंद, में महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले अधिक मतदान किया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों में से 61 में महिला मतदाताओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया है। इन क्षेत्रों में महिला और पुरुष मतदाताओं के किए गए मतदान में 0.06 प्रतिशत से 10.74 प्रतिशत तक का अंतर है। राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में आने वाली भीम विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 10.74 फीसदी का अंतर है।
विधानसभा क्षेत्रवारमहिला मतदानपुरुष मतदानमतदान प्रतिशत (अंतर)
भीम62.1751.4310.74
सागवाड़ा 74.765.339.37
आसपुर
खैरवाड़ा
66.97
67.55
57.99
59.97
8.98
7.58
फतेहपुर55.7549.965.79
गढ़ी78.5372.85.73
दांतारामगढ़63.8758.215.66
ब्यावर63.84 58.615.23
मण्डावा58.2753.055.22
लक्ष्मणगढ़ 61.0455.845.2
सहाड़ा58.1752.995.18
लाडनू 55.8651.324.54
धरियावद71.6367.134.5
खण्डेला58.0553.594.46
चौरासी73.268.974.23
सिरोही60.2656.084.18
मारवाड़ जंक्‍शन 56.2352.194.04
बाली56.9953.13.89
रतनगढ़61.2357.43.83
आसींद 62.2258.413.81
धोद64.4760.813.66
आहोर 58.9255.283.64
कुम्भलगढ़ 56.8153.293.52
श्रीमाधोपुर 50.3946.963.43
डूंगरपुर 68.7465.443.3
डिडवाना57.6154.343.27
सलुम्बर 64.4361.393.04
कुशलगढ़ 7168.022.98
पिन्डवाड़ा आबू68.7565.772.98
सुमेरपुर56.3753.672.7
सोजत 63.0560.592.46
जैतारण56.1853.742.44
गोगुन्दा66.5964.162.43
नीम का थाना51.4849.22.28
उदयपुरवाटी56.8654.612.25
बागीदौरा78.1776.012.16
विराटनगर54.9352.892.04
सादुलपुर66.5864.591.99
सुजानगढ़ 59.6257.651.97
खेतड़ी49.5547.641.91
मसुदा 59.6257.771.85
नवलगढ़52.8351.121.71
नावां59.2257.561.66
चूरू 65.64 64.041.6
जालोर63.9562.521.43
शिव79.4378.11.33
माण्डल62.5461.211.33
घाटोल82.6881.631.05
कामां63.5362.550.98
तारानगर69.1668.330.83
रामगढ़ 63.2262.410.81
झाडोल75.4574.680.77
रेवदर66.2265.490.73
थानागाजी52.3151.630.68
बांसवाड़ा 77.7977.20.59
झुंझुनू57.9757.430.54
भीनमाल 62.5862.21 0.37
सुरजगढ़ 51.2150.840.37
फुलेरा 59.3859.230.15
सिवाना63.7563.610.14
नाथद्वारा 65.2865.220.06

घाटोल विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि महिलाओं ने बासंवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 75.75 फीसदी मतदान किया गया है। वहीं, विधानसभा क्षेत्रवार देखें तो घाटोल विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 82.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। साथ ही, महिला मतदाताओं द्वारा बायतू में 82.12 प्रतिशत, शिव में 79.43 प्रतिशत, गढ़ी में 78.53 प्रतिशत और जैसलमेर में 78.21 प्रतिशत मतदान किया गया है।

Home / Jaipur / Lok Sabha Elections 2024 : राजस्थान की इस विधानसभा सीट पर महिलाओं ने 82.68 फीसद किया मतदान, 61 सीट में रहीं अव्वल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो