script8 महीने पहले ही शादी, महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या ! | Married just 8 months ago, woman commits suicide by hanging herself | Patrika News
जैसलमेर

8 महीने पहले ही शादी, महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या !

रामदेवरा क्षेत्र में एक विवाहित महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर रामदेवरा पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को घर से पोकरण के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतका के पीहर पक्ष के परिजनों के आने के बाद शुक्रवार को मृतका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया।

जैसलमेरApr 12, 2024 / 08:57 pm

Deepak Vyas

8 महीने पहले ही शादी, महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या !

8 महीने पहले ही शादी, महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या !

रामदेवरा क्षेत्र में एक विवाहित महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर रामदेवरा पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को घर से पोकरण के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतका के पीहर पक्ष के परिजनों के आने के बाद शुक्रवार को मृतका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। मृतका के पिता ने पांच लोगो पर दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रामदेवरा पुलिस के अनुसार राजीव गांधी खुद कॉलोनी में रहने वाली पिंकी (25) पत्नी भगवानसिंह यादव उर्फ बाबू ने गुरुवार को घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को जब पति बाबू और सास घर से बाहर गए थे। उस दौरान पिंकी ने अपने कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को दोपहर बाद जब पिंकी के कमरे से बाहर नहीं आने की जानकारी हुई तो उन्होंने कमरे का दरवाजा काफी खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। जब महिला के सुसराल पक्ष के परिजन कमरे का दरवाजा तोड़ कमरे में पहुंचे तो पिंकी पंखे के फंदे से लटकी हुई मिली। परिजनों ने रामदेवरा पुलिस को सूचना दी। रामदेवरा पुलिस थाने से पुलिस के जाब्ते के साथ हैड कांस्टेबल श्रीराम बिश्नोई मौके पर पहुंचे। मृतका का शव पोकरण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतका पिंकी की तीसरी शादी है। मृतका पिंकी ने करीब 8 महीने पहले ही रामदेवरा में रहने वाले बाबू उम्र 20 साल से शादी की थी। मृतका पिंकी मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की रहने वाली थी। उसके परिजनों को सूचना देने के बाद परिजन शुक्रवार को रामदेवरा पहुंचे। उधर, पिंकी के पिता रतनलाल ने रामदेवरा पुलिस थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने पिंकी के पति बाबू, सांस बसंती देवी, ननद गोमती, नंदोई विनोद और जेठ मोहन पर मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच पोकरण वृताधिकारी करेगे।

 

 

Hindi News/ Jaisalmer / 8 महीने पहले ही शादी, महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या !

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो