scriptगर्मी का रौद्र रूप: सूरज हुआ और सूर्ख, उच्चतम स्तर पर तापमान | The fierce form of summer: Sun became brighter and hotter, temperature at the highest level | Patrika News
जैसलमेर

गर्मी का रौद्र रूप: सूरज हुआ और सूर्ख, उच्चतम स्तर पर तापमान

गर्मी का रौद्र रूप सीमांत जैसलमेर जिलावासियों को हैरान-परेशान किए हुए है। गुरुवार को बीते दिनों की प्रचंड गर्मी का दौर न केवल जारी रहा बल्कि इस सीजन का सबसे तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया।

जैसलमेरMay 23, 2024 / 08:03 pm

Deepak Vyas

module: a;
hw-remosaic: 0;
touch: (-1.0, -1.0);
modeInfo: ;
sceneMode: Auto;
cct_value: 0;
AI_Scene: (-1, -1);
aec_lux: 149.0;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~25: 0.0;

गर्मी का रौद्र रूप सीमांत जैसलमेर जिलावासियों को हैरान-परेशान किए हुए है। गुरुवार को बीते दिनों की प्रचंड गर्मी का दौर न केवल जारी रहा बल्कि इस सीजन का सबसे तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया। गत बुधवार को यह 47.2 डिग्री था। न्यूनतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को दोपहर में लू के थपेड़ों ने बाकायदा अंगारों की तपिश शरीर के खुले हिस्सों को महसूस करवाया। हर कोई भीषण गर्मी के कारण अव्वल तो घर से बाहर निकलना पसंद नहीं करता अलबत्ता जरूरी कार्यवश बाहर निकलने पर सिर, चेहरे के साथ पूरे शरीर को ढंकना जरूरी हो गया है। दोपहर के समय एयरकंडीशनर की मशीनरी भी हांफ रही है और वातावरण को पर्याप्त शीतल करने में विफल साबित हो रही है। दूसरी तरफ कूलरों से भी ठंडी हवा नहीं मिल रही। शहरवासी हो या ग्रामीण, उनके बीच आपस में मेल-मुलाकात करते ही बातचीत का सिरा मौसम की बात से खुल रहा है।

Hindi News/ Jaisalmer / गर्मी का रौद्र रूप: सूरज हुआ और सूर्ख, उच्चतम स्तर पर तापमान

ट्रेंडिंग वीडियो