scriptRajasthan में दबंगों की दबंगई, RAS अफसर के माता – पिता की निर्मम हत्या, घर में घुसकर काट डाला, रास्ते का मामूली विवाद था | bullies brutal murder of ras om prakash kulhari parents in rajasthan | Patrika News
झुंझुनू

Rajasthan में दबंगों की दबंगई, RAS अफसर के माता – पिता की निर्मम हत्या, घर में घुसकर काट डाला, रास्ते का मामूली विवाद था

Rajasthan Big News: आज इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

झुंझुनूMar 20, 2024 / 08:57 am

JAYANT SHARMA

ras_officer_parents__photo_2024-03-20_08-52-34.jpg

Ras officer;s parents killed in Rajasthan

Rajasthan Big News: राजस्थान के झुझुनूं जिले से हैरान करने वाली खबर है। इस निर्मम हत्याकांड से राजस्थान में कानून बंदोबस्त का हाल जाना जा सकता है। आरएएस अफसर के माता – पिता को कुछ दबंगों ने घर में घुसकर काट ड़ाला। उनको इतने चाकू मारे की पूरे घर में खून ही खून फैल गया। बाद में अस्पताल में दोनो की मौत हो गई। माता और पिता छह महीने से जयपुर अपने बेटे के पास ही थे, दो दिन पहले ही वे वापस अपने गांव गए थे। कल दोनो की हत्या कर दी गई। हांलाकि हत्या करने वाले आरोपी दो भाईयों को अरेस्ट कर लिया गया है। मामला रास्ते के विवाद का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के मलसीसर क्षेत्र में धनूरी कस्बे के आनंदपुरा गांव में रहने वाले 70 साल के रेवतराम और 65 साल की उनकी पत्नी घोटी देवी की हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले दो भाई प्रमेंद्र और प्रवीण खींचड़ को अरेस्ट कर लिया गया है। हत्या के लिए प्रयोग में लिया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। इस हत्याकांड के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

मौके पर पहुंची एसपी राजर्षि राज वर्मा ने कहा कि आज इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। रेवतराम और उनकी पत्नी घोटी देवी पिछले छह महीने से राजधानी जयपुर के वैशाली नगर इलाके में रह रहे थे। यहां पर उनके बेटे ओम प्रकाश कुलहरी का मकान है। ओमप्रकाश अलायड आरएएस अफसर हैं और वर्तमान में अजमेर जिले में कृषि उपज मंड़ी में सचिव के पद पर हैं।

बताया जा रहा है कि रेवतराम के खेत से जो एक पगडंडी का रास्ता अन्य गावों और खेतों की ओर जाता था, इसे करीब छह महीने पहले बंद कर दिया गया था। इसी को लेकर प्रवीण और प्रमेंन्द्र नाराज चल रहे थे। रास्ता बंद होने के बाद रेवतराम अपनी पत्नी को लेकर जयपुर आ गए थे। लेकिन दो दिन पहले ही वे वापस अपने गांव लौटे थे और कल उनकी हत्या कर दी गई।

Home / Jhunjhunu / Rajasthan में दबंगों की दबंगई, RAS अफसर के माता – पिता की निर्मम हत्या, घर में घुसकर काट डाला, रास्ते का मामूली विवाद था

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो