scriptआईएमडी मौसम पूर्वानुमान: 26 और 29 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का डबल अटैक, भारी बारिश की चेतावनी | IMD Weather alert: Western Disturbance double attack, warning of heavy | Patrika News
कन्नौज

आईएमडी मौसम पूर्वानुमान: 26 और 29 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का डबल अटैक, भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर बड़ी जानकारी दी है। मार्च महीने के आखिरी सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ का डबल अटैक आएगा। जिससे मौसम में भारी जबरदस्त परिवर्तन होगा।

कन्नौजMar 25, 2024 / 07:31 am

Narendra Awasthi

26 और 29 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का डबल अटैक

डबल पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

Weather forecast weather in Holi festival, IMD alert, Holi festival 2024 आईएमडी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 26 मार्च की रात के लिए पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance); को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार उत्तर पश्चिम भारत का मौसम प्रभावित होगा। गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। आईएमडी से जारी अलर्ट के अनुसार वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। खुले स्थान पर जाने से परहेज करें। 29 मार्च के लिए एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की जानकारी दी गई है। जिससे पश्चिमी हिमालय क्षेत्र का मौसम प्रभावित होगा। मौसम विभाग के अनुसार आज कन्नौज में आसमान साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें

सांसद साक्षी महाराज को मिला टिकट, बोले 5 लाख से अधिक मतों से होगी जीत

मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी बादलों की आवाज ही बनी रहेगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। जिस पर उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। ‌

फर्रुखाबाद का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

Home / Kannauj / आईएमडी मौसम पूर्वानुमान: 26 और 29 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का डबल अटैक, भारी बारिश की चेतावनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो