scriptउन्नाव: सांसद साक्षी महाराज को मिला टिकट, बोले 5 लाख से अधिक मतों से होगी जीत | Unnao: MP Sakshi Maharaj got ticket, said win more than 5 lakh votes | Patrika News
उन्नाव

उन्नाव: सांसद साक्षी महाराज को मिला टिकट, बोले 5 लाख से अधिक मतों से होगी जीत

उन्नाव लोकसभा सीट से बीजेपी ने वर्तमान सांसद पर भरोसा जताया है। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि इस बार उनकी जीत रिकॉर्ड मतों से होगी।

उन्नावMar 02, 2024 / 07:56 pm

Narendra Awasthi

सांसद साक्षी महाराज को मिला टिकट

संकल्प पत्र के लिए मांगे गए सुझाव, चलाया जा रहा अभियान

बीजेपी ने आज लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। जिसमें उन्नाव से ने वर्तमान सांसद साक्षी महाराज को टिकट दिया है।‌ साक्षी महाराज ने पहले ही चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करके चुनाव प्रचार में लग गए।‌आज पार्टी कार्यालय में उन्होंने जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में बड़ा बयान दिया है। बोले इस बार 5 लाख से ज्यादा मतों से जीत हासिल करेंगे।‌ अपनी प्राथमिकताओं में उन्होंने कहा कि कानपुर उन्नाव के बीच में गंगा पुल पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।‌ विकल्प के रूप में एक और पुल की कोशिश की जाएगी।

यह भी पढ़ें

कन्नौज लोकसभा 2024: सबसे अधिक सपा ने सात बार जीत हासिल की, बीजेपी ने लगाया ब्रेक

साक्षी महाराज ने कहा कि अबकी बार 5 लाख के पार का नारा दिया गया है। उनकी जीत 5 लाख से अधिक मतों से होगी। विधानसभा उन्नाव, भगवंतनगर, पुरवा में भी कोर कमेटी और प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने पदाधिकारी को लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। चुनाव के दौरान क्या करना है के विषय में जानकारी दी गई।

संकल्प पत्र के लिए मांगे गए सुझाव

आज चुनाव कार्यालय में साक्षी धाम में विकसित भारत के लिए संकल्प पत्र के लिए सुझाव एकत्रीकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमें साक्षी महाराज के साथ जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार और जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा भी मौजूद थी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि आज से सुझाव मांगने का कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह 15 मार्च तक चलेगा। सभी विधानसभाओं में पेटी रखी जाएगी। जनता से मिले सुझाव को आईटी के कार्यकर्ता सरल एप में अपलोड करेंगे। अच्छे सुझाव को संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर सदर विधायक पंकज गुप्ता, श्रमिक प्रकोष्ठ से नवीन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। ‌

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो