scriptजल जीवन मिशन : 1029 करोड़ की योजना अधूरी, 1652 करोड़ की योजना में एक ईंट तक नहीं रखी | Jal Jeevan Mission : 1029 crore plan incomplete, | Patrika News
खंडवा

जल जीवन मिशन : 1029 करोड़ की योजना अधूरी, 1652 करोड़ की योजना में एक ईंट तक नहीं रखी

खंडवा-बुरहानपुर के बीच 248 गांवों की समूह जल प्रदाय का शुरू नहीं कर सके निर्माण, तमाशबीन अफसर

खंडवाMar 05, 2024 / 11:40 am

Rajesh Patel

tap water scheme

tap water scheme

केंद्र सरकार की बहुप्रचारित जल जीवन मिशन योजना लक्षित परिवारों तक जलापूर्ति नहीं कर सकीं। एकल जल प्रदाय योजनाओं में 133 परियोजनाएं अभी तक पूर्ण नहीं हो सकी हैं। इंदिरा सागर-1 ऑैर अपरवेदा समूह जल प्रदाय योजना लंबे समय से निर्माणाधीन है। तीन साल बाद भी जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी। दोनों योजनाओं की लागत 1029.09 करोड़ है। यही नहीं विभागीय अधिकारियों की शिथिलता के चलते खंडवा और बुरहानपुर की संयुक्त समूह जल प्रदाय योजना की नींव में एक ईंट तक नहीं रख सके। इसकी लागत 1652. 93 करोड़ रुपए है। यह योजना दोनों जिले के 248 ग्रामों में जलापूर्ति करेगी।
एकल पेयजल की 502 नल-जल परियोजनाओं का निर्माण

खंडवा जिले में एकल पेयजल की 502 नल-जल परियोजनाओं का निर्माण होना है। पीएचई के अधिकारियों ने जिला प्रशासन को भेजी गई रिपोर्ट में कहा है कि नल-जल की 369 योजनाएं पूर्ण हो गई हैं। जबकि अभी 133 निर्माणाधीन हैं। खंडवा में ग्रामीण क्षेत्र के 2.31 लाख से अधिक लक्षित परिवारों को नल कनेक्शन करना है। इसमें अभी तक 1.86 लाख घरेलू कनेक्शन किए गए हैं। शासन ने मार्च 2024 तक घर-घर नल कलेक्शन के लिए लक्ष्य दिया था। अभी तक 45 हजार से अधिक परिवारों में नल कलेक्शन तो दूर पाइप लाइन तक नहीं बिछी है। अधिकारियों ने समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने वाली एजेंसियों को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
फैक्ट फाइल

एक जल प्रदाय परियोजनाएं502 कुल

369 पूर्ण133 निर्माणाधीन

2,31,822 कुल ग्रामीण परिवार

1,86,669 घरेलू कनेक्शन दिए गए आज की स्थिति में

फैक्ट फाइलजल

प्रदाय योजनाएं गांव लागत कार्य की स्थिति
–रोशनी समूह जल प्रदाय 29 61.64 पूर्ण का दावा

–अपरवेदा समूह जल प्रदाय 35 246. 97 निर्माणाधीन

-इंदिरा सागर-1 समूह जल प्रदाय 382 782. 12 निर्माणाधीन

–खंडवा-बुरहानपुर समूह जल प्रदाय 248 1652. 93 अप्रारंभ

Hindi News/ Khandwa / जल जीवन मिशन : 1029 करोड़ की योजना अधूरी, 1652 करोड़ की योजना में एक ईंट तक नहीं रखी

ट्रेंडिंग वीडियो