scriptMP की बेटी बुलबुल ने हिमालय पर फहराया तिरंगा, 14000 हजार फीट की चढ़ाई कर बढ़ाया मान | mp proud 24 year bulbul hoisted indian flag on the 14000 feets of himalayas | Patrika News
खरगोन

MP की बेटी बुलबुल ने हिमालय पर फहराया तिरंगा, 14000 हजार फीट की चढ़ाई कर बढ़ाया मान

MP News : खरगोन की बेटी ने पूरे एमपी का नाम देशभर में रोशन किया है। 14000 हजार फीट की चोटी पर चढ़कर तिरंग लहराया है।

खरगोनMay 04, 2024 / 07:05 pm

Himanshu Singh

mp proud bulbul
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के काटकूट की रहने वाली 24 साल की बेटी बुलबुल ने हिमालय पर 14 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया है। बुलबुल ने बताया कि उनका लक्ष्य है कि वह हिमालय की चोटी पर चढ़कर वहां तिरंगा फहराए। बुलबुल ने शासकीय कॉलेज बड़वाह से एमए इकोनॉमिक्स की छात्रा हैं। उन्होंने 28 अप्रैल को उत्तरकाशी के सांकरी से पर्वतरोहियों के दल के साथ चढ़ना शुरु किया था।

पहले प्रयास में हिमालय पर चढ़ी


बुलबुल ने अपने पहले ही प्रयास में मिरिंडा पर्वत पर 5 दिन में कुल 64 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई की। इसी दौरान बारिश, ओले और बर्फबारी के बावजूद उन्होंने अपनी यात्रा संपन्न की। पूरी टीम ऑक्सीजन की कमी के कारण 4 किलोमीटर पहले ही हर की धुन पर रुक गया था, लेकिन बुलबुल अपने गाइड के साथ अकेले आठ किलोमीटर तक आ पाई। समुद्रतल से चोटी की ऊंचाई 14000 फीट के करीब है।

एक महीने से कल रही थी तैयारी


बुलबुल का कहना है कि हिमालय की चढ़ाई का सफर इतना आसान नहीं था। उनके गाइड ने उन्हें बताया कि हिमालय की चढ़ाई करते वक्त करीब 14 किलो बैग अपनी पीठ पर लादकर चलना होगा। इसलिए बुलबुल एक महीने पहले से इसके लिए तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए उन्होंने जिम जाना शुरु किया। बुलबुल ने यूनिवर्सिटी में शॉटपुट में फर्स्ट और लांग जम्प में सेंकेड पोजिशन पर आ चुकी हैं।

Hindi News/ Khargone / MP की बेटी बुलबुल ने हिमालय पर फहराया तिरंगा, 14000 हजार फीट की चढ़ाई कर बढ़ाया मान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो