scriptMaharashtra: पैगंबर विवाद के बीच ठाणे पुलिस की वेबसाइट हुई हैक, मैसेज में लिखा-मुसलमानों से माफी मांगो | Maharashtra: Thane police website hacked, Demands apology to Muslims | Patrika News

Maharashtra: पैगंबर विवाद के बीच ठाणे पुलिस की वेबसाइट हुई हैक, मैसेज में लिखा-मुसलमानों से माफी मांगो

locationमुंबईPublished: Jun 14, 2022 12:18:28 pm

Submitted by:

Subhash Yadav

महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस की वेबसाइट हैक हो गई है। साथ ही हैकरों ने लिखा है कि मुसलमानों से माफी मांगों।

Thane-Police

Thane Police

मुंबई: नुपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद से ही देश में विरोध प्रदर्शन जारी है। इन सब के बीच महाराष्ट्र के ठाणे शहर पुलिस की वेबसाइट भी हैक हो गई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह हैकरों ने वेबसाइट को हैक किया है। साथ ही हैकर्स ने एक मैसेज में लिखा कि दुनियाभर के मुसलमानों से माफी मांगो।
ठाणे पुलिस की वेबसाइट हैक होने की पुष्टि भी हो गई है। इसके लिए जरूरी कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियों से ठाणे पुलिस ने संपर्क किया है। ठाणे साइबर टीम इसे जल्द से जल्द हटाने और हैकर्स से रिकवर करने का काम कर रही है। इस वेबसाइट को खोलने पर एक मैसेज साइबर टीम की तरफ से लिखा हुआ दिख रहा है। इसके साथ पैगंबर मोहम्मद मामले में यूपी में कड़ा एक्शन शुरू है। प्रयागराज में हुई हिंसा में जावेद पंप का नाम सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। साथ ही पुलिस ने जावेद पंप के घर बुलडोजर कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें

Terror Funding Case: महाराष्ट्र ATS को मिली बड़ी कामयाबी, जम्मू-कश्मीर से लश्कर का चौथा संदिग्ध युसूफ गिरफ्तार

गौर हो कि ठाणे पुलिस की वेबसाइट को हैक कर हैकर्स ने लिखा कि नमस्कार भारत सरकार, सभी को नमस्ते। बार-बार इस्लामिक धर्म को परेशान करते हो। जल्दी से विश्वभर के मुस्लिमों से माफी मांगो। दरअसल देश में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद से ही माहौल गरमाया हुआ है। भारत के कई राज्यों में इसे लेकर हिंसक प्रदर्शन भी हुआ है। हालांकि इस विवादित बयान के बाद भाजपा ने नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी से निकाल दिया है। बावजूद इसके इस मामले में विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो