Maharashtra News: मुंबई के वर्ली इलाके में एक 42 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वर्ली पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की पहचान सचिन कावंडर, सदा कावंडर और भावेश साल्वे के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि मृतक ने कथित तौर पर सचिन कावंडर की पत्नी से यौन संबंध बनाने की मांग की थी जिसके चलते उनमे विवाद हुआ था।
मुंबईUpdated: May 12, 2023 06:09:54 pm
मुंबई की ताजा खबरें
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह के खिलाफ सभी आरोप वापस ले लिए हैं। राज्य सरकार ने दिसंबर 2021 में जारी निलंबन आदेशों को भी रद्द कर दिया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण ने महाराष्ट्र के पूर्व डीजी परम बीर सिंह की विभागीय जाँच को गलत करार देते हुए, उसको बंद करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण ने उनका निलंबन भी वापस लेने के आदेश दिए हैं।“
#WATCH | Maharashtra: A fire broke out in a warehouse in Thane's Bhiwandi area. The fire is still on, about 6 fire tenders are present on the spot & are controlling the fire. More details awaited. pic.twitter.com/2UsFQU5uiV
— ANI (@ANI) May 12, 2023
Thane Bhiwandi Fire: ठाणे के भिवंडी इलाके में एक गोदाम में शुक्रवार को आग लग गई। दमकल की करीब 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। अभी तक घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।
Palghar Kasa News: महाराष्ट्र के पालघर जिले के कासा इलाके में शुक्रवार सुबह आग लगने से कम से कम पांच दुकानें जलकर खाक हो गईं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब साढ़े पांच बजे लगी और आधे घंटे में उस पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि कम से कम पांच दुकानें जल गईं। जिनमें से कुछ दुकान जूते-चप्पल और उपहार की वस्तुएं बेचने की थी। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
Jayant Patil ED Summon: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता जयंत पाटिल को इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (IL&FS) से संबंधित कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में आज पूछताछ के लिए तलब किया था। लेकिन पाटिल आज ईडी के सामने पेश नहीं हुए। एनसीपी नेता ने ईडी से एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए 10 दिन का समय मांगा है। एक अधिकारी के अनुसार, महाराष्ट्र एनसीपी अध्यक्ष जयंत पाटिल को शुक्रवार (12 मई) को जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। यह जांच IL&FS समूह के लोन और कोहिनूर सीटीएनएल में इक्विटी निवेश में कथित अनियमितताओं से संबंधित है, जो डिफॉल्टर हो गई है।
Mumbai Worli News: मुंबई के वर्ली इलाके में एक 42 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वर्ली पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की पहचान सचिन कावंडर, सदा कावंडर और भावेश साल्वे के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि मृतक ने कथित तौर पर सचिन कावंडर की पत्नी से यौन संबंध बनाने की मांग की थी जिसके चलते उनमे विवाद हुआ था। मुंबई के वर्ली इलाके में रहने वाले 42 वर्षीय राजन दास (Rajan Das) की आरोपियों ने लाठी और पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।