scriptMumbai News Live Updates: महाराष्ट्र में आशा वर्कर्स के मानदेय में 1500 रुपये की बढ़ोतरी | Mumbai-news-live-updates-maharashtra-breaking-news-today-17-march-2023-shiv-sena-uddhav-thackeray-eknath-shinde-bjp-devendra-fadnavis-mumbai-Pune-Nagpur-news | Patrika News
live--icon/ Updated

Mumbai News Live Updates: महाराष्ट्र में आशा वर्कर्स के मानदेय में 1500 रुपये की बढ़ोतरी

महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में बारिश होने के कारण मौसम विभाग (IMD) ने किसानों को फसलों की कटाई कुछ दिन के लिए टालने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र में किसानों को गेहूं और दालों की फसलों की कटाई भी रोकने को कहा है।

मुंबईUpdated: March 17, 2023 07:17:28 pm

प्रमुख अपडेट
mumbai_live_news.jpg

मुंबई की ताजा खबरें

Mar 17, 2023 | 07:15 PM (IST)

महाराष्ट्र में आशा वर्कर्स के मानदेय में 1500 रुपये की बढ़ोतरी

महाराष्ट्र सरकार ने आशा वर्कर्स के मासिक मानदेय में 1,500 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने विधानसभा में बताया कि पहले आशा कार्यकर्ताओं को प्रति माह 6,500 रुपये मिलते थे। लेकिन अब उन्हें आठ हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, वे जिन 56 गतिविधियों पर काम करती हैं, उनके बदले उन्हें 200-3,000 रुपये मिलते हैं। उन्होंने कहा कि हाल के बजट में इसके लिए अतिरिक्त धनराशि का प्रावधान किया गया है। मंत्री ने कहा कि इसके अलावा उन्हें बीमा कवर, मोबाइल बिल रिचार्ज और पेंशन भी मिलती है। हालांकि कई विधायकों ने इस वृद्धि को बेहद कम बताया है।

Mar 17, 2023 | 04:54 PM (IST)

अमृता फडणवीस को ब्लैकमेल करने की आरोपी अनिक्षा जयसिंघानी को 21 मार्च तक हिरासत में भेजा गया

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को रिश्वत की पेशकाश करने व ब्लैकमेल करने की आरोपी अनिक्षा जयसिंघानी को 21 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

Mar 17, 2023 | 04:13 PM (IST)

लातूर-नांदेड मार्ग पर टैक्सी और दूध वैन में टक्कर, 9 लोग गंभीर जख्मी

महाराष्ट्र में शुक्रवार को यात्रियों को लातूर ले जा रही टैक्सी और दूध वैन में में भीषण टक्कर हो गया। इस दुर्घटना में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा आज सुबह करीब 11 बजे लातूर नांदेड़ रोड पर चाकुर तालुका के महालंगरा में हुआ।

Mar 17, 2023 | 01:51 PM (IST)

महाराष्ट्र में पीएम आवास योजना से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई

पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) में धोखाधड़ी के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर (Chhatrapati Sambhaji Nagar) में तीन स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

Mar 17, 2023 | 11:51 AM (IST)

महाराष्ट्र में H1N1 संक्रमण से 3 और H3N2 संक्रमण से एक शख्स की हुई मौत

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्यभर में 1 जनवरी से 15 मार्च के बीच एच3एन2 (H3N2) इन्फ्लुएंजा वायरस के 119 और एच1एन1 (H1N1) के 324 मामले सामने आए। जबकि H1N1 संक्रमण के कारण तीन मौतें हुईं जबकि H3N2 संक्रमण के कारण एक शख्स की मौत हुई है।

Mar 17, 2023 | 10:36 AM (IST)

पुणे, अहमदनगर, हिंगोली सहित कोंकण के कई हिस्सों में बारिश, गर्मी से मिली राहत

महाराष्ट्र के पुणे, अहमदनगर, हिंगोली सहित कोंकण के कई हिस्सों में बारिश होने की जानकारी सामने आ रही है। आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हुई है। हालांकि बेमौसम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन किसानों को अपनी फसलों की रक्षा के लिए हाथ-पांव मारने के लिए मजबूर कर दिया। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में फलों के बागानों की सुरक्षा के लिए ‘ओला जाल’ के उपयोग की सलाह दी है। मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र में किसानों को गेहूं और दालों की फसलों की कटाई भी रोकने को कहा है।

 

अगली खबर
right--arrow
Mumbai News Live Updates: पुणे के बारामती में नाले में दम घुटने से चार लोगों की मौत
Mumbai News Live Updates: पुणे के बारामती में नाले में दम घुटने से चार लोगों की मौत

सबसे लोकप्रिय

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.