scriptMumbai News Live Updates: मुंबई में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में हुई चोरी, पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा | Mumbai-news-live-updates-maharashtra-breaking-news-today-19-march-2023-shiv-sena-uddhav-thackeray-eknath-shinde-bjp-devendra-fadnavis-mumbai-Pune-Nagpur-news | Patrika News
live--icon/ Updated

Mumbai News Live Updates: मुंबई में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में हुई चोरी, पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक और भयानक हादसा हुआ है। इस हादसे में डिवाइडर के तौर पर लगाया गया रॉड कार में घुस गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रॉड कार के शीशे में घुसकर दूसरी तरफ से बाहर निकल गया। हादसे के वक्त कार में चालक और दो महिलाएं थी। लेकिन गनीमत रही कि तीन लोगों में से दो बाल-बाल बच गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबईUpdated: March 19, 2023 01:56:12 pm

प्रमुख अपडेट
mumbai_live_news.jpg

मुंबई की ताजा खबरें

Mar 19, 2023 | 01:54 PM (IST)

मुंबई में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में हुई चोरी, पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा

शनिवार को मुंबई के करीब मीरा रोड में आयोजित उनके दिव्य दरबार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान चोरों ने कम से कम 36 महिलाओं के मंगलसूत्र और सोने की चेन लूट लिए। इस मामले में मीरा रोड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले में आगे की जांच चल रही है।

Mar 19, 2023 | 12:28 PM (IST)

मुंबई से बेंगलुरु जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोग घायल

मुंबई से बेंगलुरु जा रही एक निजी बस के पुणे में बावधन के पास मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पांच लोग घायल हो गए। घायल को अस्पताल ले जाया गया। पुणे फायर ब्रिगेड के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया।

Mar 19, 2023 | 10:43 AM (IST)

मुंबई-पुणे हाइवे पर हादसा, कार में घुसी रॉड, 1 की हालत गंभीर

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में एक कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे डिवाइडर का रॉड कार में घुस गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रॉड कार के शीशे में घुसकर दूसरी तरफ से बाहर निकल गया। हादसे के वक्त कार में चालक और दो महिलाएं थी। लेकिन गनीमत रही कि तीन लोगों में से दो बाल-बाल बच गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मुंबई से सोमाट की ओर जाते समय चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे डिवाइडर से टकरा गई।

अगली खबर
right--arrow
Mumbai News Live Updates: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट XBB 1.16 के 29 मरीज मिले
Mumbai News Live Updates: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट XBB 1.16 के 29 मरीज मिले

सबसे लोकप्रिय

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.