scriptMumbai News Live Updates: प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में RTI कार्यकर्ता पर केस दर्ज | Mumbai-news-live-updates-maharashtra-breaking-news-today-27-may-2023-Manohar Joshi shiv-sena-uddhav-thackeray-eknath-shinde-MVA-bjp-mumbai-Pune-Nagpur-news | Patrika News
live--icon/ Updated

Mumbai News Live Updates: प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में RTI कार्यकर्ता पर केस दर्ज

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी की तबियत में सुधार हो रहा है। ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित वरिष्ठ नेता की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें सोमवार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। माहिम स्थित हिंदुजा अस्पताल के मुताबिक, 85 वर्षीय जोशी को देर रात आपातकालीन और सेमी कोमा की स्थिति में अस्पताल में एडमिट कराया गया था। 

मुंबईUpdated: May 27, 2023 12:34:38 pm

प्रमुख अपडेट
mumbai_live_news.jpg

मुंबई की ताजा खबरें

May 27, 2023 | 12:32 PM (IST)

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में RTI कार्यकर्ता पर केस दर्ज

RTI Activist Gulam Qazi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी नेता किरीट सोमैया के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में मुंबई के साकीनाका थाने (Sakinaka News) में आरटीआई कार्यकर्ता गुलाम काजी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने काजी को हिरासत में लिया है।

May 27, 2023 | 11:27 AM (IST)

अंबरनाथ MIDC में हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में आया कंटेनर, चालक की मौत

Thane Ambernath News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को एक कंटेनर ट्रक के चालक की हाई-वोल्टेज करंट के संपर्क में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना अंबरनाथ एमआईडीसी इलाके में एक बिजनेस पार्क के सामने हुई। उन्होंने कहा कि चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

May 27, 2023 | 10:17 AM (IST)

वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी की तबीयत में सुधार, कई दिन बाद होश आए

Manohar Joshi Health Update: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी की तबियत में सुधार हो रहा है। ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित वरिष्ठ नेता की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें सोमवार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। माहिम स्थित हिंदुजा अस्पताल के मुताबिक, 85 वर्षीय जोशी को देर रात आपातकालीन और सेमी कोमा की स्थिति में अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और उन्हें आंशिक रूप से होश आ गया है। उनके बेटे ने यह जानकारी दी है। जोशी का इलाज वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में आईसीयू में चल रहा हैं। मनोहर जोशी शिवसेना (Shiv Sena) के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक थे।

अगली खबर
right--arrow
Mumbai News Live Updates: विपक्ष पर बरसीं नवनीत राणा, कहा- PM मोदी ने वह किया जो विपक्ष न कर सका
Mumbai News Live Updates: विपक्ष पर बरसीं नवनीत राणा, कहा- PM मोदी ने वह किया जो विपक्ष न कर सका

सबसे लोकप्रिय

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.