महाराष्ट्र में शिक्षक भर्ती घोटाले के केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया है। इसी बीच खबर है कि इस मामले में 50 हजार प्रमाणपत्रों की जांच ईडी करने वाली है। इस घोटाले में मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने की आशंका है।
वहीं दूसरी तरफ बीएमसी) के एक 31 वर्षीय कर्मचारी को नगर निकाय में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने के आरोप में पुलिस ने अरेस्ट किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम समीर पडेलकर बताया जा रहा है। वह डी-वार्ड कार्यालय में मजदुर के रूप में काम करता है। पिछले चार वर्षों में उसनें 20 से अधिक लोगों के साथ धोखधड़ी की है।
•Aug 13, 2022 / 10:36 pm•
Subhash Yadav
मुंबई की ताजा खबरें
Hindi News/ State / Mumbai News Live Updates: मुंबई में BMC ने अब तक 40 लाख से ज्यादा तिरंगे बांटने का किया दावा