कोलकाता में भारी बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव
चक्रवाती तूफान रेमल (Cyclone Remal) के आने के बाद से ही कोलकाता (Kolkata) में भारी बारिश जारी है। बारिश के चलते कोलकाता के कई इलाकों में जलभराव हो गया। कोलकाता में कुछ जगहों पर बिजली बंद कर दी गई है। NDRF समेत तमाम एजेंसियां काम में जुटी हैं।
![remal cyclone](https://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2024/05/remal-cyclone-1.jpg?w=640)
असम, ओडिशा और त्रिपुरा समेत इन राज्यों में अलर्ट
भीषण चक्रवाती तूफान रेमल (Cyclone Remal) के आने से पहले विभिन्न पूर्वोत्तर राज्यों में आपदा प्रबंधन अधिकारियों और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के के अनुसार, पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच भूस्खलन होने का अनुमान है। चक्रवात केंद्र के आसपास 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मणिपुर,असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम सरकारों ने अलग-अलग सलाह जारी की है और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों को अधिकतम सतर्क रहने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। IMD ने 27 और 28 मई को असम के साथ-साथ अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।