scriptSonia Gandhi Appeal: सोनिया गांधी ने वीडियो जारी कर कहा कुछ ऐसा कि कांग्रेसी ही नहीं केजरीवाल समर्थक भी कर रहे शेयर | Sonia Gandhi released video not only Congressmen but also Kejriwal supporters are sharing | Patrika News
राष्ट्रीय

Sonia Gandhi Appeal: सोनिया गांधी ने वीडियो जारी कर कहा कुछ ऐसा कि कांग्रेसी ही नहीं केजरीवाल समर्थक भी कर रहे शेयर

Sonia Gandhi Video: मतदान से ठीक पहले CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कांग्रेसी ही नहीं बल्कि Delhi CM केजरीवाल के समर्थ भी शेयर कर रहे हैं।

नई दिल्लीMay 23, 2024 / 03:45 pm

Anish Shekhar

Sonia Gandhi Appeal: छठे चरण के मतदान से दो दिन पहले सोनिया गांधी ने वीडियो जारी कर दिल्ली की जनता से सभी 7 सीटों पर कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि यह चुनाव बेरोज़गारी, महंगाई, संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है।

वीडियो में क्या बोली सोनिया गांधी

CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि मेरे प्यारे दिल्ली वासियों, यह एक बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। यह चुनाव बेरोज़गारी, महंगाई, संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। आपको इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभानी है। आपका हर एक वोट रोज़गार बनाएगा, महंगाई कम करेगा, महिलाओं को सशक्त करेगा और एक सुनहरे भविष्य में समता और बराबरी का भारत बनाएगा। मैं आपसे अपील करती हूं कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन के उम्मीदवारों को दिल्ली की सातों सीटों पर भारी मतों से विजयी बनाइए।

दिल्ली की इन सीटों पर 25 को मतदान

चांदनी चौक जनरल, उत्तर पूर्वी दिल्ली जनरल, पूर्वी दिल्ली जनरल, नई दिल्ली जनरल, उत्तर पश्चिम दिल्ली एससी, पश्चिमी दिल्ली जनरल, दक्षिणी दिल्ली

Hindi News/ National News / Sonia Gandhi Appeal: सोनिया गांधी ने वीडियो जारी कर कहा कुछ ऐसा कि कांग्रेसी ही नहीं केजरीवाल समर्थक भी कर रहे शेयर

ट्रेंडिंग वीडियो