scriptबच्चों को स्पोर्ट्स के साथ कम्प्यूटर ज्ञान, महिलाओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करेंगे | Children will be given computer knowledge along with sports, women will be made aware of cyber crimeSportsChildren will be given computer knowledge along with sports, women will be made aware of cyber crime | Patrika News
समाचार

बच्चों को स्पोर्ट्स के साथ कम्प्यूटर ज्ञान, महिलाओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करेंगे

पुलिस प्रशिक्षण शाला (पीटीएस) में समर कैंप की शुरूआत की गई है। जिसमें पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के बच्चे जहां स्पोट्र्स और योगा के साथ कम्प्यूटर का ज्ञान अर्जित करेंगे तो पुलिसकर्मियों के घर की महिलाओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया जाएगा।

सागरMay 21, 2024 / 12:50 pm

Madan Tiwari

कम्प्यूटर का ज्ञान अर्जित करते बच्चे

कम्प्यूटर का ज्ञान अर्जित करते बच्चे

पीटीएस में पहली बार समर कैंप

सागर. पुलिस प्रशिक्षण शाला (पीटीएस) में समर कैंप की शुरूआत की गई है। जिसमें पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के बच्चे जहां स्पोट्र्स और योगा के साथ कम्प्यूटर का ज्ञान अर्जित करेंगे तो पुलिसकर्मियों के घर की महिलाओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया जाएगा। पीटीएस के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी अधिकारी ने गर्मियों की छुट्टियों में इस प्रकार का कोई प्रयोग किया है। समर कैंप की शुरूआत सोमवार को पीटीएस एसपी दिनेश कुमार कौशल ने की, जिसमें 50 बच्चे शामिल हुए हैं। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक एसएल सिसौदिया, निरीक्षक अफरोज खान, कल्पना राजपूत सहित विभागीय स्टाफ उपस्थित रहा।
पीटीएस एसपी दिनेश कौशल ने बताया कि यह पहला प्रयोग है और लोकसभा चुनाव की मतगणना को देखते हुए फिलहाल अगले 15 दिन कैंप संचालित करने तय किया है। सुबह 6 से 9.30 बजे के बीच योगा, ध्यान, पीटी आदि कराई जाएगी जिससे वह शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ हों। इसके अलावा बच्चों की रुचि को देखते हुए जिम, क्रिकेट, फुटबॉल, वालीबॉल, शतरंज जैसे खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सुबह 10 से 11 बजे के बीच बच्चों को कम्प्यूटर का ज्ञान दिया जाएगा।
  • योगा के साथ खेल गतिविधियां शुरू
    पीटीएस में सुबह छह बजे से शुरू होने वाले इस कैंप में पहुंचने वाले बच्चों को सबसे पहले योगा कराया जा रहा है। इसके बाद उनकी रुचि के अनुसार खेल गतिविधियां संचालित हो रहीं हैं। इसके लिए पीटीएस के ही विशेषज्ञ बच्चों को हर हिसाब से निपुण कर रहे हैं।
  • महिलाओं को साइबर के प्रति जागरूक होना जरूरी
    एसपी दिनेश कौशल ने बताया कि इस समय सबसे ज्यादा साइबर क्राइम की घटनाएं हो रहीं हैं। अधिकांश केस में यह बात सामने आती है कि इन साइबर ठगों का शिकार पुरुषों की तुलना में घरेलू, कामकाजी महिलाएं होती हैं। साइबर क्राइम किस प्रकार होता है, हम कैसे उससे बच सकते हैं, क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए जैसी सभी बातें कैंप में आने वाली पुलिस परिवार की महिलाओं को बताई जाएंगी। साइबर क्राइम से बचाने के लिए मंगलवार से उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Hindi News/ News Bulletin / बच्चों को स्पोर्ट्स के साथ कम्प्यूटर ज्ञान, महिलाओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करेंगे

ट्रेंडिंग वीडियो