scriptदक्षिणी राज्यों में समकालिक हाथी गणना 23 से | Patrika News
समाचार

दक्षिणी राज्यों में समकालिक हाथी गणना 23 से

2022-23 के हाथी गणना रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक 6395 हाथियों का घर है। 2017 के बाद से इनकी संख्या 346 बढ़ी

बैंगलोरMay 20, 2024 / 11:52 am

Nikhil Kumar

रेडियो कॉलर वाले हाथियों को भी ट्रैक किया जाएगा

कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश (Karnataka, Tamil Nadu, Kerala, Telangana and Andhra Pradesh) के सीमावर्ती क्षेत्रों में हाथियों की गणना 23 से 25 मई तक की जाएगी। हाथी गणना आमतौर पर हर पांच साल में एक बार पूरे वन क्षेत्र के लिए आयोजित की जाती है, लेकिन इस बार केवल दक्षिणी राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में गणना होगी। रेडियो कॉलर वाले हाथियों को भी ट्रैक किया जाएगा।
कर्नाटक वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संघर्ष को समझने सहित बेहतर समन्वय और भविष्य की योजना के लिए बेहतर नीतियां बनाना इस अभ्यास का उद्देश्य है। यह अपनी तरह का पहला अभ्यास है।
इस वर्ष मार्च में बंडीपुर टाइगर रिजर्व में आयोजित अंतर-राज्य समन्वय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। 2022-23 के elephant census report के अनुसार कर्नाटक 6395 हाथियों का घर है। 2017 के बाद से इनकी संख्या 346 बढ़ी।

Hindi News/ News Bulletin / दक्षिणी राज्यों में समकालिक हाथी गणना 23 से

ट्रेंडिंग वीडियो