scriptदोपहिया वाहनों पर भी Odd-Even फॉर्मूला लागू करने की तैयारी | Odd-Even Formula wiil be apply on Two wheelers also | Patrika News
राज्य

दोपहिया वाहनों पर भी Odd-Even फॉर्मूला लागू करने की तैयारी

राष्ट्रीय राजधानी में ऑड-इवन योजना के अगले चरण में दोपहिया वाहनों को भी शामिल किया जा सकता है।

Apr 18, 2016 / 02:43 am

Delhi Transport Minister, Gopal Rai

Delhi Transport Minister, Gopal Rai

राष्ट्रीय राजधानी में ऑड-इवन योजना के अगले चरण में दोपहिया वाहनों को भी शामिल किया जा सकता है। आम आदमी पार्टी सरकार योजना को स्थाई तौर पर लागू करने के साथ ही दो पहिया वाहनों को भी इसके दायरे में लाने पर गंभीरता से विचार कर रही है।
दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने रविवार को कहा कि अगले महीने से दो हफ्तों के लिए ऑड इवन योजना को स्थाई करने पर विचार किया जा रहा है। इन दो सप्ताह में मिले फीडबैक के बाद हम इस ओर कदम बढ़ाएंगे। 
उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहनों को इसमें शामिल करने का प्रयोग भी हो सकता है। अप्रैल महीने में आखिरी के दो सप्ताह के लिए इसका दूसरा चरण जारी है।

Home / State / दोपहिया वाहनों पर भी Odd-Even फॉर्मूला लागू करने की तैयारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो