scriptCG Election 2024: कांग्रेस को एक और झटका, कांकेर के पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी भाजपा में शामिल | CG Election 2024: Another blow to Congress, former Kanker MLA Shishupal Shori joins BJP | Patrika News
रायपुर

CG Election 2024: कांग्रेस को एक और झटका, कांकेर के पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी भाजपा में शामिल

CG Election 2024: भाजपा प्रवेश उत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवप्रवेशी भाजपा सदस्यों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया।

रायपुरApr 19, 2024 / 10:52 am

Shrishti Singh

CG Lok Sabha Chuunav 2024: लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण के मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है। गुरुवार की शाम को कांकेर के पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी सहित सैकड़ों राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में प्रवेश किया। भाजपा प्रवेश उत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवप्रवेशी भाजपा सदस्यों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया।
यह भी पढ़ें

Elections 2024: दुल्हन ने किया मतदान, बोली – पहले वोट डालूंगी, फिर डोली में बैठूंगी

भाजपा में प्रवेश कार्यक्रम में गुरुवार को जिन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है, उनमें प्रमुख रूप से कांग्रेस के दिग्गज नेता शिशुपाल सोरी, विजय गुरु की सुपुत्री प्रियंका गुरु, चंद्रप्रकाश वाजपेई, कांग्रेस की बिलासपुर लोकसभा की जिम्मेदारी संभाल रहे संतोष कौशिक, दंतेवाड़ा से जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुभाष सुराना,शरद रण सिंह सहित 700 से ज्यादा लोगों ने भाजपा प्रवेश किया।

Home / Raipur / CG Election 2024: कांग्रेस को एक और झटका, कांकेर के पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी भाजपा में शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो