scriptCG 3rd Phase Voting 2024: वोट डालने सुबह 5 बजे से कतार में लगे मतदाता, कुछ ही देर में शुरू होगी वोटिंग | Voters queued up from 5 am to cast their votes, voting will begin shortly. | Patrika News
रायपुर

CG 3rd Phase Voting 2024: वोट डालने सुबह 5 बजे से कतार में लगे मतदाता, कुछ ही देर में शुरू होगी वोटिंग

सुबह 5 बजे से मतदान केंद्र के सामने वोटर्स कतार में लगकर मतदान केंद्र खुलने का इंतजार कर रहे है। बता दें कि, मतदान करने का समय सुबह 7 बजे से शुरू है।

रायपुरMay 07, 2024 / 06:53 am

Kanakdurga jha

3rd phase voting 2024 lok sabha election 2024 cg lok sabha election 2024 chhattisgarh lok sabha election 2024
3rd Phase Voting 2024: छत्तीसगढ़ में आज तीसरे चरण में सात सीटों पर मतदान होने जा रहा है। वोट डालने लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 5 बजे से मतदान केंद्र के सामने वोटर्स कतार में लगकर मतदान केंद्र खुलने का इंतजार कर रहे है। बता दें कि, मतदान करने का समय सुबह 7 बजे से शुरू है। मतदान शांतिपूर्ण से हो इसके लिए सातों लोकसभा क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात है। वहीं मतदान से पहले मतदाता कर्मियों ने ईवीएम की मॉक टेस्ट वोटिंग कर ली है।

तीसरे चरण में 7 सीटों पर मतदान

तीसरे चरण में 7 सीटों पर मतदान होने जा रहा है। पहले चरण में मतदान बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को हुआ इस सीट पर 67.56 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरे चरण के मतदान में प्रदेश में तीन कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा सीट पर मतदान हुआ। दूसरे चरण के मतदान में 76.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अब तीसरे चरण के मतदान में 7 लोकसभा सीट रायपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा लोकसभा सीट में मतदान होगा।
यह भी पढ़ें

फिजिक्स और कैमेस्ट्री से पूछे गए ऐसे सवाल, इस साल NEET के एग्जाम में आए उलझाने वाले सवाल

तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव

  • तीसरे चरण में 82 हजार जवान सुरक्षा ड्यूटी में तैनात
  • कुल मतदाता – 1 करोड़ 39 लाख 1 हजार 285
  • पुरुष मतदाता – 69 लाख 33 हजार 121
  • महिला मतदाता – 69 लाख 67 हजार 544
  • तृतीय लिंग मतदाता – 620
  • 18 से 19 साल के मतदाता – 3 लाख 98 हजार 416
  • 20 से 29 साल के मतदाता – 31 लाख 92 हजार 602
  • दिव्यांग मतदाता – 1 लाख 29 हजार 481
  • 85 प्लस बुजुर्ग मतदाता – 61 हजार 715
  • 100 प्लस मतदाता – 2 हजार 174
  • सेवा मतदाता – 1005

तीसरे चरण में वोटिंग के लिए 15 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र

  • कुल मतदान केंद्र – 15 हजार 701
  • कुल BU (Balloting Unit)- 37 हजार 855
  • कुल CU (Control Unit) – 19 हजार 97
  • कुल VVPATVoter (Verifiable Paper Audit Trail) – 20 हजार 984

मतदान केंद्र में मतदाताओं के लिए खास व्यवस्था

  • छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच चूका है। इसे ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने मतदाताओं के लिए ख़ास व्यवस्था की है। वोटरों के लिए हर मतदान केंद्र में ठंडा पानी, निम्बू पानी, शरबत और ओरआरएस का घोल की व्यवस्था की है।
  • गर्मी से बचने के लिए कूलर की व्यवस्था की गई है।
  • कतार में लगे मतदाताओं के लिए छाया की व्यवस्था की गई है।
  • मतदान केंद्र में अपनी-अपनी बारी का इंतजार करने लिए वेटिंग रूम और ख़ास बुजुर्ग मतदाताओं और बीमार मतदाताओं के लिए मेडिकल किट की व्यवस्था की गई है।

77 हजार 592 मतदान कर्मी नियुक्त

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में मतदान के लिए चुनाव आयोग ने प्रदेश के सात सीटों पर 77 हजार 592 मतदान कर्मियों को नियुक्त किया है। तीसरे चरण में मतदान संपन्न करने के लिए 15 हजार 701 मतदान दल बनाया गया है। 77 हजार 592 मतदान कर्मियों में से 61 हजार 664 मतदान कर्मी बूथों में नियुक्त रहेंगे और 15 हजार 928 मतदान कर्मियों को रिज़र्व रखा गया है। इनमे से 2890 संगवारी मतदान केंद्र, 58 दिव्यांगजनों द्वारा संचालित मतदान केंद्र, 235 युवाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्र और 306 आदर्श मतदान केंद्र समेत 15 हजार 701 मतदान केंद्रों में ड्यूटी में लगे है।

सात सीटों पर भाजपा कांग्रेस आमने – सामने

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के मतदान में भाजपा- कांग्रेस आमने सामने है। रायपुर से भाजपा से 8 बार विधायक रहे बृजमोहन अग्रवाल तो कांग्रेस से विकास उपाध्याय मैदान में उतरे है। बिलासपुर से कांग्रेस से देवेंद्र यादव तो बीजेपी से तोखन साहू को टिकट मिला है। कोरबा से बीजपी से सरोज पांडेय तो कांग्रेस से ज्योत्सना महंत में सीधा मुकाबला है। रायगढ़ से बीजेपी से राधेश्याम राठिया तो कांग्रेस से डॉ. मेनका देवी सिंह उम्मीद्वार है। जांजगीर-चांपा से बीजेपी से कमलेश जांगड़े तो कांग्रेस से शिव कुमार डहरिया मैदान में उतरे है। दुर्ग से बीजेपी से विजय बघेल तो कांग्रेस से राजेंद्र साहू है। वहीं सातवें सीट पर बीजेपी से चिंतामणि महाराज तो कांग्रेस से शशि सिंह आमने- सामने है।

Hindi News/ Raipur / CG 3rd Phase Voting 2024: वोट डालने सुबह 5 बजे से कतार में लगे मतदाता, कुछ ही देर में शुरू होगी वोटिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो