scriptRajasthan News: पुलिस ने पांच घंटे में ढूंढ निकाला चोरी हुआ बच्चा, आरोपी महिला गिरफ्तार | Newborn baby stolen from Rajsamand hospital | Patrika News
राजसमंद

Rajasthan News: पुलिस ने पांच घंटे में ढूंढ निकाला चोरी हुआ बच्चा, आरोपी महिला गिरफ्तार

भीलवाड़ा रोड स्थित कमला नेहरू चिकित्सालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से बुधवार सुबह करीब 10 बजे चोरी हुए बच्चे को पुलिस ने सूचना के बाद मात्र पांच घंटे में ढूंढकर उसकी मां को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

राजसमंदMay 22, 2024 / 07:25 pm

Kamlesh Sharma

राजसमंद। भीलवाड़ा रोड स्थित कमला नेहरू चिकित्सालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से बुधवार सुबह करीब 10 बजे चोरी हुए बच्चे को पुलिस ने सूचना के बाद मात्र पांच घंटे में ढूंढकर उसकी मां को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कमला नेहरू राजकीय चिकित्सालय सामुदायिक केन्द्र में सनवाड़ निवासी ब्रदीलाल गमेती की पत्नी पारस गमेती (27) ने सोमवार को सुबह 5.30 बजे बेबी बॉय को जन्म दिया था। बुधवार को करीब 10 बजे एक महिला बच्चे की मां के पास जाकर बच्चे का वजन कराने की बात कहकर बच्चे को उठाकर ले गई। काफी समय बाद भी बच्चे का वजन कराकर महिला के वापस नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ।
उन्होंने बच्चे को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन बच्चे और महिला का कहीं पता नहीं चला। सूचना पर कांकरोली थाना प्रभारी हनुवंत सिंह मय जाप्ता पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाले। इसमें एक संदिग्ध महिला दिखाई दी।
पुलिस ने टीमों का गठन कर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने दोपहर 3 बजे बच्चे को कुंवारिया थाना क्षेत्र के वगतपुरा से बरामद कर लिया। थानाप्रभारी हनुवंत सिंह सोढ़ा ने बताया कि बच्चा चोरी की आरोपी कोमल नायक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बच्चे को उसकी मां पारस को सौंप दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पारीक ने बताया कि कमला नेहरू चिकित्सालय से चोरी हुए बच्चे को पुलिस ने सूचना के मात्र 5 घंटे में ढूंढकर बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया है। प्रथम दृष्टया चोरी की आरोपी महिला का गर्भपात होने के कारण वह दबाव में थी। इसके कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस महिला को डिटेन कर पूछताछ कर रही है।

Hindi News/ Rajsamand / Rajasthan News: पुलिस ने पांच घंटे में ढूंढ निकाला चोरी हुआ बच्चा, आरोपी महिला गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो